कौन बनेगा RJD का जिलाध्यक्ष, 55 सांगठनिक जिलों में होनी है नियुक्ति
पिछले दिनों राजद ने अपने सभी जिलों, प्रखंड और पंचायतों की कमेटी को भंग कर दिया था। अब जिलास्तर के नेताओं के साथ तेजस्वी यादव रायशुमारी कर रहे हैं और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर चर्चा कर रहे हैं।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इन दिनों पूरी तरह से एक्टिव मोड में हैं। तेजस्वी आरजेडी के 55 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर पार्टी नेताओं के साथ रायशुमारी कर रहे हैं। पहले बिहार विधानसभा उपचुनाव और फिर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद तेजस्वी यादव ने पार्टी की जिला से लेकर पंचायत स्तर तक की सभी कमेटियों को भंग कर दिया था।
अब तेजस्वी यादव प्रदेश से लेकर पंचायत तक अपनी टीम बना रहे हैं। इसे लेकर जिलास्तरीय नेताओं के साथ तेजस्वी की चर्चा जारी है। इसके लिए तेजस्वी यादव संगठन की मजबूती से लेकर अनुशासन तक और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव पार्टी में युवा चेहरों को आगे लाना चाहते हैं। अब राजद का जिलाध्यक्ष वही बनेगा जिसकी उम्र 55 साल से कम होगी। इसके साथ ही जिले की कमान उन्हीं नेताओं को दी जाएगी जो चुनाव लड़ने से दूर रहेंगे। इसका साफ मतलब है कि पार्टी का संगठन वही चलाएगा जिसका पूरा फोकस सिर्फ संगठन की मजबूती होगा।
माना जा रहा है नए संगठन निर्माण में राजद अपने पुराने आधार मुस्लिम और यादव को तरजीह तो देगा ही साथ ही साथ समाज के दूसरे वर्गों को भी अपने साथ जोड़ने पर काम होगा। कई नए सामाजिक समूहों को भी आरजेडी अपने साथ लाने की पहल कर सकता है।
अब आरजेडी वैसे ही नेताओं को आगे करेगा जो पार्टी के प्रति वफादार होगा और निजी स्वार्थ से पहले दल के भलाई के लिए काम करेगा। माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में बिल्कुल नए रंग रोगन में दिखाई पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0