पटना और तिरहुत स्नातक निर्वाचन से कौन होगा जेडीयू उम्मीदवार ?

मिल रही जानकारी के अनुसार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के निवर्तमान एमएलसी नीरज कुमार का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है जबकि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक कुमार झा के नाम पर मुहर लगना करीब करीब तय है।

Sep 12, 2026 - 21:08
Sep 12, 2026 - 21:10
 0  0
पटना और तिरहुत स्नातक निर्वाचन से कौन होगा जेडीयू उम्मीदवार ?
सोशल मीडिया से साभार

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। आरजेडी ने आठ में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। अब इंतजार जेडीयू और एनडीए के सभी उम्मीदवारों के नाम का है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के निवर्तमान एमएलसी नीरज कुमार का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है जबकि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक कुमार झा के नाम पर मुहर लगना करीब करीब तय है। 

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं जबकि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में अभिषेक कुमार झा जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। अभिषेक कुमार एक बार फिर से मैदान में उतरने की तैयारी कर चुके हैं। 

जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर भी कई बार तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत चुके थें लेकिन सीतामढ़ी से लोकसभा के लिए निर्वाचित हो जाने की वजह से उन्होंने यह सीट खाली कर दी थी। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ और अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाया गया लेकिन वो चुनाव हार गए। निर्दलीय वंशीधर बृजवासी ने सभी दलों को पछाड़ कर जीत हासिल की थी। 

बता दें कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए आरजेडी ने दिलीप कुमार पर दांव लगाया है। दिलीप कुमार पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। दिलीप कुमार कुर्मी समाज से आते हैं और नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। अब दिलीप राजद में हैं और उनके नाम का ऐलान शुक्रवार को ही हो गया है 

उधर तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी ने डॉ रश्मि विनायक गौतम को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News