जेडीयू के पूर्व विधायक ने क्यों कहा कि सम्राट चौधरी हम को मरवा देंगे !
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर जब जेडीयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल से जब सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि मत बुलवाइए नहीं तो सम्राट चौधरी हम को मरवा देंगे।
जेडीयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर जब मीडिया से उनसे सवाल किया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई।
मीडिया के सवालों पर तो सबसे पहले गोपाल मंडल ने बचने की कोशिश की लेकिन बार बार पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मत बुलवाइए...मत बुलवाइए...सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको। इसके बाद उन्होंने चुनाव नतीजों पर अपनी राय रखते हुए कहा कि जंतर मंतर आंदोलन की वजह से इस चुनाव पर असर पड़ा।
पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा बुद्धिजीवियों का इलाका है। यहां पर एक साधारण आदमी को चुनावी मैदान में उतार दिया गया। पहले लोगों ने नीतीश कुमार का चेहरा देखकर वोट दे दिया लेकिन अब हालात बदल गए हैं। नीतीश कुमार का चेहरा नहीं होने की वजह से लोगों ने बदलाव का निर्णय लिया।
इसके बाद अपने चिरपरिचित अंदाज में गोपाल मंडल ने कहा कि उनको किसी भी बात का डर नहीं लगता है। हम फाइटर आदमी हैं। उखाड़ कर फेंक देंगे। गोपल मंडल ने कहा कि सरकार के विरोध में कोई बोलेगा तो मार दिया जाएगा। गोपाल मंडल का यह बयान अब सुर्खियों में हैं। इस बयान को लेकर तरह तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0