मांझी के साथ गलत क्यों कर रही है भाजपा, क्या कसूर है मांझी का...

जीतन राम मांझी का दर्द रह रह कर छलक जाता है। उन्हें और उनकी पार्टी को एनडीए गठबंधन में हल्के में क्यों लिया जाता है ! जबकि जीतन राम मांझी का दिल भाजपा और एनडीए के लिए ही धड़कता है। वैसे तो जीतन राम मांझी कई बार पार्टी और गठबंधन बदल चुके हैं लेकिन रह रह कर वो वापस एनडीए और भाजपा के साथ आ जाते हैं। इसके बावजूद 10 में से एक भी एमएलसी सीट के लिए उनको नहीं पूछा जा रहा है।

May 30, 2026 - 10:45
May 30, 2026 - 10:47
 0  0
मांझी के साथ गलत क्यों कर रही है भाजपा, क्या कसूर है मांझी का...
जीतन राम मांझी जी के फेसबुक पेज से साभार

जीतन राम मांझी बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता हैं। जीतन राम मांझी वर्तमान में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री हैं। पूर्व में बिहार के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। प्रोफाइल बहुत हाई फाई है। बिहार में मांझी यानी मुसहर समाज के इकलौते नेता हैं। जनाधार के मामले में चिराग पासवान या उपेंद्र कुशवाहा से कतई कम नहीं हैं। खास तौर पर मगध के इलाके में जीतन राम मांझी की तूती बोलती है, इसके बावजूद एमएलसी चुनाव में उनके हाथ खाली रहने वाले हैं। 

जीतन राम मांझी का दर्द रह रह कर छलक जाता है। उन्हें और उनकी पार्टी को एनडीए गठबंधन में हल्के में क्यों लिया जाता है ! जबकि जीतन राम मांझी का दिल भाजपा और एनडीए के लिए ही धड़कता है। वैसे तो जीतन राम मांझी कई बार पार्टी और गठबंधन बदल चुके हैं लेकिन रह रह कर वो वापस एनडीए और भाजपा के साथ आ जाते हैं। इसके बावजूद 10 में से एक भी एमएलसी सीट के लिए उनको नहीं पूछा जा रहा है। 

भाजपा, जेडीयू और एनडीए से उन्हें इतना प्रेम है कि बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने उन्हें एक प्रकार से बेइज्जत भी किया, ऐसे ऐसे शब्द बोलें जिन्हें यहां बयान नहीं किया जा सकता, इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी प्रेमपूर्वक एनडीए के साथ बनें हुए हैं। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को पहले मंत्री बना दिया गया, फिर एमएलसी की सीट दी गई। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास को भी एक एमएलसी सीट मिल रही है लेकिन जीतन राम मांझी हिंदुस्तानी अवाम मोरचा को एक भी सीट नहीं मिलना बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। 

जीतन राम मांझी के त्याग, तपस्या और बलिदान को देखते हुए दो नहीं तो कम से कम एक एमएलसी सीट उनकी पार्टी को देनी चाहिए थी। एक कविता थी, दो न्याय अगर तो आधा दो, उसमें भी यदि बाधा हो तो दे दो केवल पांच ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम...ये पंक्तियां आदरणीय जीतन राम मांझी जी पर सटीक बैठती है। 

जीतन राम मांझी कहते हैं कि मांग तो मेरी बहुत पहले से है। मेरी पार्टी के पांच विधायक हैं। एक सांसद हैं। एक एमएलसी पहले से है। किसी भी जिले में किसी भी पार्टी से हमारे कार्यकर्ता कमजोर नहीं हैं। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाने में हमारे कार्यकर्ता सक्रिय रहें और बड़ी भूमिका निभाई है। अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए जीतन राम मांझी कहते हैं कि उनकी पार्टी को विधान परिषद की एक सीट मिलनी चाहिए। हम इसके लिए जो केंद्र के नेता हैं, उनसे बात करेंगे। बात भी सही है कि अगर जीतन राम मांझी की पार्टी और उनके कार्यकर्ता हर जिले में मेहनत नहीं करतें तो बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को इतना प्रचंड जनादेश नहीं मिलता। 

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री के रुप में जीतन राम मांझी ने बिहार के लिए इतना काम किया है कि बिहार के युवाओं में उनके प्रति दिवानगी साफ देखी जाती है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री के रुप में बिहार का काफी भला किया है। जीतन राम मांझी का परिवार का भी एकमात्र लक्ष्य बिहार और बिहार के लोगों की सेवा करना है। यही वजह है उनके पुत्र संतोष कुमार सुमन बिहार सरकार में मंत्री हैं। उनकी बहु दीपा मांझी इमामगंज से विधायक हैं। उनकी समधन ज्योति कुमारी भी विधायक हैं। उनके दामाद देवेंद्र कुमार मांझी राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष हैं, जिनको राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। सिकंदरा के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी भी उनके रिश्तेदार बताए जाते हैं। 

वैसे जीतन राम मांझी ने यह भी संकेत दिया कि अगर उनकी पार्टी को एमएलसी की एक सीट नहीं भी मिली तो उनका एनडीए के प्रति प्रेम कम नहीं होगा। वो कहते हैं कि हम आज भी एनडीए के लिए समर्पित हैं। हमारी कोई शर्त नहीं है। हम तो यही कहेंगे कि अगर हमें एनडीए एमएलसी की एक सीट देता है तो इससे एनडीए और मजबूत होगा। हमारी पार्टी के लोगों का आकर्षण और उत्साह बढ़ेगा। इसलिए हमारी पार्टी को एक एमएलसी सीट मिलना एनडीए के हित में हैं। हम मजबूत होंगे तो एनडीए मजबूत होगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News