बांकीपुर में क्यों बदल गया भाजपा का उम्मीदवार

बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन कर चुके अभिषेक कुमार बंटी मीडिया के सामने आए और कहा कि वो पारिवारिक वजहों से अपना नामांकन वापस ले रहे हैं। उनकी इस घोषणा के तुरंत बाद ही भाजपा के नए प्रत्याशी के रुप में नीरज कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान हो गया।

Jul 11, 2026 - 06:53
Jul 11, 2026 - 06:52
 0  0
बांकीपुर में क्यों बदल गया भाजपा का उम्मीदवार
सांकेतिक तस्वीर

बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा कर दी और इसके बाद नीरज कुमार सिन्हा को भाजपा ने अपना नया प्रत्याशी घोषित कर दिया। अब सबके मन में इस बात को लेकर बेचैनी शुरु हो गई कि आखिरकार भाजपा ने ऐसा क्यों किया ? क्यों बंटी को हटाकर नीरज को उम्मीदवार बनाने की नौबत आ गई। 

बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन कर चुके अभिषेक कुमार बंटी मीडिया के सामने आए और कहा कि वो पारिवारिक वजहों से अपना नामांकन वापस ले रहे हैं। उनकी इस घोषणा के तुरंत बाद ही भाजपा के नए प्रत्याशी के रुप में नीरज कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान हो गया। 

बिहार के डिजिटल मीडिया के पत्रकारों की मानें तो पूर्व घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी के परिवार के किसी सदस्य का नाम चारा घोटाले में सामने आया था। ऐसे में सामने खड़े प्रत्याशी प्रशांत किशोर इसे मुद्दा बना सकते थें। जिस चारा घोटाले का नाम लेकर पूरी भाजपा निरंतर राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार को कोसा करते थें, अब वही आरोप भाजपा पर भी लग सकता था।

हालांकि इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि अभिषेक के परिवार के किसी सदस्य का नाम चारा घोटाले से जुड़ा हुआ था। अगर ऐसा ही होता पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा बिहार सरकार में भाजपा की तरफ से मंत्री नहीं होते। फिर, ऐसी क्या नौबत आ गई थी कि भाजपा को बांकीपुर में अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा। 


मीडिया का एक वर्ग यह भी संभावना व्यक्त कर रहा है कि प्रशांत किशोर जैसे बड़े चेहरे के सामने अभिषेक कुमार बंटी सशक्त उम्मीदवार नहीं लग रहे थें। पर यहां भी दूसरा सवाल आ जाता है कि नए उम्मीदवार नीरज कुमार भी कोई बहुत मजबूत चेहरे नहीं हैं। वो भी भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता ही हैं। जो भी हो, सवाल गहरा होता जा रहा है और इसका ठोस जवाब किसी के पास नहीं है। संभव है कि समय के साथ साथ इसका जवाब मिल सके, पर अभी सबके हाथ खाली हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News