तेजप्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ ?

बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी के नामांकन रद्द होने के पीछे जो वजह बताई गई है, उसके अनुसार उन्होंने अपने हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज एक केस का विवरण नहीं दिया था।

Jul 14, 2026 - 20:27
Jul 14, 2026 - 20:45
 0  0
तेजप्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ ?
सांकेतिक तस्वीर

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में तेजप्रताप यादव की पार्टी जेजेडी की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस फैसले पर राजनीति तेज हो गई हैं तेजप्रताप यादव ने इसे साजिश करार देत हुए कोर्ट जाने की बात कही है। वीणा मानवी का नामांकन खारिज होना तेजप्रताप यादव की पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। 

वीणा मानवी के नामांकन रद्द होने की खबर सुनते ही तेजप्रताप यादव पटना समाहरणालय पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी से मिल कर पूरे मामले की जानकारी हासिल की। इसके बाद तेजप्रताप यादव ने बताया कि जान बूझ कर उनकी पार्टी की प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि हम इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। 

तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनके उम्मीदवार के साथ नाइंसाफी हुई है। जेजेडी इस फैसले के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी। अंतिम फैसला अब कोर्ट में होगा। आपको बता दें कि वीणा मानवी ने विगत 13 जुलाई को धूमधाम से बांकीपुर सीट से जेजेडी उम्मीदवार के रुप में नामांकन किया था। नामांकन के थोड़ी देर बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। शाम होते ही उन्हें बेल भी मिल गई थी। 

अब वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया। बताया गया कि उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एक मामले का अपने हलफनामे में जिक्र ही नहीं किया था। यह मामला वर्ष 2009 का था। हालांकि इस मामले में उन्हें बेल पहले ही मिल गई थी लेकिन नियमानुसार उन्हें इसका खुलासा अपने शपथ पत्र में करना था। जो उन्होंने नहीं किया और उनका नामांकन खारिज हो गया। बता दें कि नियमानुसार किसी भी अभ्यर्थी को नामांकन करते समय अपने खिलाफ दर्ज अथवा लंबित मुकदमों की पूरी जानकारी देनी पड़ती हे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News