बिहार में बनेगा महिला विश्वविद्यालय, सीएम सम्राट का ऐलान

रक्षाबंधन से ठीक पहले आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान की शुरुआत की और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मिशन के साथ कई योजनाओं का ऐलान किया।

Aug 28, 2026 - 11:45
 0  0

गुरुवार को राजधानी पटना में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में एक ऐसी यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी जहां कुलपति से लेकर प्रोफेसर, कर्मचारी से लेकर विद्यार्थी तक सभी महिलाएं होंगी। सीएम ने कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होंगी तभी बिहार समृद्ध होगा और भारत विकसित बनेगा। 

रक्षाबंधन से ठीक पहले आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने समृद्ध महिला समृद्ध बिहार अभियान की शुरुआत की और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मिशन के साथ कई योजनाओं का ऐलान किया। 

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए एक हजार छात्राओं को पीएचडी तक की शिक्षा के लिए दस हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी बिहार में लगभग 4600 शोधार्थी पीएचडी कर रहे हैं जिनमें लगभग 600 महिलाएं हैं। 

सीएम ने बिहार में महिला सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि राज्य के स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों और जीविका समूहों के आसपास पुलिस दीदी की तैनाती सुनिश्चित की गई है। महिला पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल भी उपलब्ध कराई गई है ताकी महिलाओं और छात्राओं की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके। 

सम्राट चौधरी ने दावे के साथ कहा कि आज बिहार में 40 हजार महिला पुलिसकर्मी कार्यरत हैं जो देश भर में सर्वाधिक है। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News