भाजपा जदयू को झटका, एमएलसी चुनाव में आरजेडी प्रत्याशी सोनू राय की जीत

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद और आरजेडी प्रत्याशी सोनू राय के बीच था। आरजेडी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस चुनाव परिणाम की जानकारी दी और हर्ष व्यक्त किया। आरजेडी ने इसे जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिया।

May 14, 2026 - 13:08
May 14, 2026 - 13:12
 0  0
भाजपा जदयू को झटका, एमएलसी चुनाव में आरजेडी प्रत्याशी सोनू राय की जीत
RJD के विजयी प्रत्याशी सोनू राय

आरजेडी को बड़ी जीत मिली है। भोजपुर बक्सर एमएलसी उपचुनाव में यह सीट आरजेडी ने जेडीयू से छीन ली है। यह चुनाव नतीजा आरजेडी खेमे के लिए बड़ी खुशी लेकर आया है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार आरजेडी ने यह सीट 359 वोटों के अंतर से जीती है। जीत की सूचना मिलते ही जहां आरजेडी के समर्थकों में जश्न शुरु हो गया तो वहीं भाजपा जेडीयू समेत एनडीए गठबंधन में मायूसी छा गई। 

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद और आरजेडी प्रत्याशी सोनू राय के बीच था। आरजेडी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस चुनाव परिणाम की जानकारी दी और हर्ष व्यक्त किया। आरजेडी ने इसे जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिया। 

बता दें कि इस चुनाव में रिकाॅर्ड 98 फीसदी मतदान हुआ था। आरा स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में सुबह 8 बजे से ही मतगणना का काम शुरु हो गया था। यह सीट राधाचरण साह के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी। संदेश विधानसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव हुआ। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News