बिहार के बांका मे सीबाआई की छापेमारी से मचा हड़कंप, ठगों की गिरफ्तारी

मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में 2015 में एक बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ था। आरोपी अमित भागलपुर जिले के नवगछिया का रहने वाला है। अमित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सीबीआई और ब्रिटिश पुलिस फोर्स का अफसर बताकर लोगों से ठगी करता था। इसके और इसके साथियों के विरुद्ध सीबीआई ने मामला दर्ज कर रखा था।

Dec 26, 2025 - 09:32
Dec 26, 2025 - 09:34
 0  0
बिहार के बांका मे सीबाआई की छापेमारी से मचा हड़कंप, ठगों की गिरफ्तारी

बिहार के बांका जिले के रजौन बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली से आई सीबीआई की टीम ने एक होटल में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। ये लोग करोड़ों की ठगी और गबन के मामले के आरोपी थें। मुख्य आरोपी अमित कुमार सिंह उर्फ राकेश कुमार सिंह पिछले दस सालों से फरार चल रहा था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में 2015 में एक बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ था। आरोपी अमित भागलपुर जिले के नवगछिया का रहने वाला है। अमित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, सीबीआई और ब्रिटिश  पुलिस फोर्स का अफसर बताकर लोगों से ठगी करता था। इसके और इसके साथियों के विरुद्ध सीबीआई ने मामला दर्ज कर रखा था। 

इन लोगों ने नवंबर 2012 में केरल के त्रिवेंद्रम के निवासी आईवी सदानंदन से आरबीआई, सीबीआई और ब्रिटिश पुलिस का ऑफिसर बनकर लोन दिलाने के नाम पर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली थी। पिछले दस सालों से अमित उर्फ राकेश लगातार अपनी पहचान और ठिकाना बदल कर इधर उधर फरार होता रहता था। लाख कोशिशों के बावजूद अमित उर्फ राकेश सीबीआई के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। 

बुधवार की रात सूचना और सही सही लोकेशन के आधार पर पता चला कि अमित अपने सहयोगियों के साथ रजौन बाजार के एक होटल में मौजूद है। इसके बाद सीबीआई की टीम और रजौन थाने की पुलिस ने मिलकर वहां छापेमारी की। वहां से अमित उर्फ राकेश अपने दो लोगों के साथ पकड़ा गया। सारी कागजी और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए दोनों को कोर्ट में हाजिर प्रस्तुत किया गया। 

कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सीबीआई की टीम आरोपियों को अपने साथ लेकर दिल्ली के लिए रवान हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमित कुमार सिंह उर्फ राकेश के कई स्थानीय लोगों के साथ भी संबंध हो सकते हैं। ठगी के इस कारोबार में रजौन बाजार के कई सफेदपोश लोगों के संलिप्त होने की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0