बिहार में जल परिवहन का युग होगा शुरू, 21 स्थानों पर बनेगा जल स्टेशन

बिहार में जल परिवहन की नई शुरुआत होने जा रही है। अब पटना से पश्चिम चंपारण और भागलपुर का सफ़र हो जाएगा आसान। बिहार के 11 जिलों में 21 जल स्टेशन बनाए जाने की तैयारी है। अब सड़क मार्ग और रेल मार्ग के अलावा जल मार्ग भी लोगों के लिए एक विकल्प हो जाएगा।

Apr 27, 2026 - 09:03
Apr 27, 2026 - 09:22
 0  0
बिहार में जल परिवहन का युग होगा शुरू, 21 स्थानों पर बनेगा जल स्टेशन
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News : बिहार के लोगों के लिए एक और अच्छी ख़बर आई है। सड़क मार्ग और रेलवे के साथ ही अब पानी के रास्ते सफर तय करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। बिहार में पानी के रास्ते कनेक्टिविटी को मज़बूत करने का काम प्रारंभ हो चुका है। इसके लिए बिहार के 11 जिलों के 21 स्थानों का चयन किया गया है, जहां जल स्टेशन बनाए जाएंगे। 

अब राजधानी पटना से भागलपुर और पश्चिम चंपारण का सफर इस जल मार्ग से तय किया जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये जल मार्ग गंगा नदी और गंडक नदी के घाटों पर बनाया जाएगा। अभी बाढ़ और दीघा में जल स्टेशन बनाया जा रहा है। आगे पानापुर, नासरीगंज और नकटा दियारा में भी जल स्टेशन बनेगा। 

खबरों के अनुसार अभी तक प्रस्तावित 21 जल स्टेशनों में से 18 बनकर तैयार हैं। बाकियों में भी काम तेज गति से चल रहा है। जल स्टेशन बन जाने के बाद अब बिहार में सड़क, रेलवे, हवाई के अलावा पानी के रास्ते सफर की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए पर्यटन विभाग, जल परिवहन की खास तैयारियां भी हैं। 

कहां कहां बनाए जा रहे हैं जल स्टेशन 

मुंगेर 

समस्तीपुर : पत्थर घाट ( मोहनपुर ) 

पटना : दीघा, नकटा दियारा, बाढ़, नासरीगंज, पानापुर

कटिहार : मनिहारी, काढ़ा गोला

भोजपुर : खवासपुर, महोली घाट

बेगूसराय : सिमरिया घाट

खगड़िया : अगवानी

पश्चिम चंपारण: आशाराम पटखौली

सोनपुर : हरिहरनाथ मंदिर

वैशाली : कोनहारा घाट, राघोपुर दियारा

भागलपुर : सुल्तानगंज, तीनटंगा, बटुकेश्वर स्थान, कहलगांव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News