जनसुराज को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए प्रत्याशी
शंकर स्वरुप पासवान के पिता रामस्वरुप पासवान गया लोकसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। वो 1980 और 1984 में गया से सांसद रहें। शंकर स्वरुप कांग्रेस के टिकट पर भी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
विधानसभा चुनाव में करारी पराजय के बाद एक बार फिर से उठने की कोशिशों में जुटी जनसुराज को मगध क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहें शंकर स्वरुप पासवान कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वो जनसुराज से पहले भी कांग्रेस में ही थें। इसे उनकी घर वापसी बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शंकर स्वरुप पासवान ने लिखा है कि कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी की संघर्ष की नीतियों, विचारधारा और जनहितकारी दृष्टिकोण से प्रभावित होकर पुनः घर वापसी करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भारत में नफरत फैलाने वाली ताकतों को रोकना ही हमारा लक्ष्य है।
शंकर स्वरुप पासवान के पिता रामस्वरुप पासवान गया लोकसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। वो 1980 और 1984 में गया से सांसद रहें। शंकर स्वरुप कांग्रेस के टिकट पर भी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
बता दें कि मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र एक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र है। इस सीट से जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़े शंकर स्वरुप पासवान को 4803 वोट और तीसरा स्थान हासिल हुआ था। राजद के सूबेदार दास यहां से जीतने में कामयाब हुए। उन्होंने लोजपा रामविलास की रानी कुमारी को बेहद कम अंतर से हराया। 2015 में इस सीट से एनडीए प्रत्याशी के रुप में पूर्व सीएम और वर्तमान मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी पराजित हो चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0