अररिया को सीएम नीतीश का तोहफा, फारबिसगंज में बनेगा एयरपोर्ट

CM Nitish Kumar Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा जारी है। बुधवार को अररिया पहुंचे सीएम ने लगभग ₹545.88 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने फारबिसगंज में एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा की।

Mar 12, 2026 - 14:37
Mar 12, 2026 - 14:43
 0  0
अररिया को सीएम नीतीश का तोहफा, फारबिसगंज में बनेगा एयरपोर्ट
Adobe

CM Nitish Yatra बुधवार का दिन बिहार के अररिया जिले के लिए बड़ा खास रहा। बतौर मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार के कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस दौरान भी वो अपने काम में लगे हुए हैं। अपनी समृद्धि यात्रा के क्रम में अररिया पहुंचे सीएम नीतीश ने यहां के लोगों को ₹545.88 करोड़ रुपए की सौगात देते हुए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 

Araria News यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ₹54 करोड़ की राशि से बने नवनिर्मित पुलिस लाइन का उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम ने लगभग ₹30 करोड़ की लागत से बनें ANM प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया। इसके बाद सीएम ने कोसी डेयरी प्लांट के न्यू टेक्नोलॉजी वाले मिल्क चिलिंग प्लांट का शिलान्यास किया। 

Forbesganj Airport News वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अररिया जिले के फारबिसगंज में 150 एकड़ भूमि पर मॉडर्न एयरपोर्ट बनाए जाने का ऐलान किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुपौल जिले के वीरपुर में एयरपोर्ट निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार के विकास की रफ्तार कम नहीं होगी। वर्ष 2025 से 2030 के लिए बिहार के विकास का रोड़मैप तैयार है। 

Central Government Special Package सीएम नीतीश ने बिहार में जारी विकास कार्यों एवं केंद्रीय बजट में बिहार को मिले विशेष पैकेज के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मखाना बोर्ड और पश्चिमी कोसी नहर की साफ सफाई के लिए केंद्र सरकार से मिली राशि के लिए भी आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News