बिहार के टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, 03 अधिकारी गिरफ्तार
एसवीयू ने इन तीनों केे खिलाफ पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।
टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई की खबर है। विशेष निगरानी इकाई ने तीन सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास, वित्त विभाग में संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारी मुमुक्षु चौधरी के साथ ही नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता रहे उमेश कुमार सिंह का नाम शामिल है।
एसवीयू ने इन तीनों केे खिलाफ पद के दुरुपयोग और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।
पिछले साल ही इन तीनों अधिकारियों के ठिकानों पर रेड हुई थी जिसमें 11.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बरामद की गई थी। इसके पहले विशेष निगरानी इकाई ने टेंडर घोटाले के किंगपिन रिशु श्री और उसके सहयोगी संतोष कुमार को पटना से गिरफ्तार कर चुकी है।
रिशु श्री के साथ नाम साथ आने पर दो आईएएस अधिकारियों को सरकार पहले ही सस्पेंड कर चुकी है। योगेश कुमार सागर और अभिलाषा कुमारी सस्पेंड चल रहीं हैं।
जांच रिपोर्ट के अनुसार सहरसा और सीतामढ़ी में नगर आयुक्त रहने के दौरान मुमुक्षु ने रिशु श्री की कंपनियों से घूस लिए और बदले में करोड़ों रुपये के टेंडर दिए। वहीं तारिणी दास पर नकद कमिशन लेने का आरोप लगा जिसके बाद उनकी विस्तारित सेवा समाप्त कर दी गई। उमेश सिंह पर एजेंसियों और ठेकेदारों के साथ मिलकर संगठित भ्रष्टाचार तंत्र खड़ा करने का आरोप है। इस संगठित लूट के हिस्से की बड़ी रकम उमेश कुमार सिंह तक पहुंचता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0