बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के पहले दिन उपेंद्र सहनी ने भरा पर्चा
उपेंद्र सहनी के हलफनामे के अनुसार उनकी कुल आय 11.72 लाख रुपये है। लगभग 90 लाख रुपये की अचल संपत्ति के वो मालिक हैं जबकि उनकी पत्नी के नाम पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बात चल संपत्ति की करें तो उपेंद्र सहनी के पास लगभग 65 हजार रुपये जबकि उनकी पत्नी के पास 15.66 लाख रुपये हैं। उपेंद्र सहनी पर केनरा बैंक का साढ़े छह लाख रुपये का कमर्शियल लोन भी है।
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन सोमवार से शुरु हो गया। नामांकन के पहले दिन राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के प्रत्याशी के रुप में उपेंद्र सहनी ने अपना पर्चा भरा। उन्होंने रिटर्निंग अफसर राघवेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के साथ दिए गए हलफनामे के अनुसार उपेंद्र सहनी की उम्र 55 साल है। पेशे से वह व्यवसायी हैं जबकि उनकी शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनके उपर कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है या फिर किसी भी मामले में दोष सिद्ध नहीं हुआ है।
उपेंद्र सहनी के हलफनामे के अनुसार उनकी कुल आय 11.72 लाख रुपये है। लगभग 90 लाख रुपये की अचल संपत्ति के वो मालिक हैं जबकि उनकी पत्नी के नाम पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये की संपत्ति है। बात चल संपत्ति की करें तो उपेंद्र सहनी के पास लगभग 65 हजार रुपये जबकि उनकी पत्नी के पास 15.66 लाख रुपये हैं। उपेंद्र सहनी पर केनरा बैंक का साढ़े छह लाख रुपये का कमर्शियल लोन भी है।
बता दें कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। राजद ने अपनी पुरानी उम्मीदवार रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान कर दिया है। जनसुराज से प्रशांत किशोर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। वीणा मानवी तेजप्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0