बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी ताकत, सीएम सम्राट से लेकर पवन सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष स्टार प्रचारकों की लिस्ट में...
भाजपा ने हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कुल 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से लेकर सीएम सम्राट चौधरी और एमएलसी पवन सिंह का नाम शामिल हैं।
बिहार की राजधानी पटना का बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। कभी ये सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की परंपरागत हुआ करती थी। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के मैदान में आ जाने से यह चुनाव हाई प्रोफाइल हो गई है। भाजपा की ओर से इस सीट पर नीरज कुमार सिन्हा उम्मीदवार हैं। राजद की ओर रेखा गुप्ता मैदान में हैं तो तीसरा कोण बनाने के लिए प्रशांत किशोर मौजूद हैं।
भाजपा ने हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कुल 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से लेकर सीएम सम्राट चौधरी और एमएलसी पवन सिंह का नाम शामिल हैं। बता दें कि बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होना है जबकि नतीजे 03 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।
बांकीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट देखें तो इसमें अन्य प्रचारकों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विनोद तावड़े, दीपक प्रकाश, नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, संजीव चौरसिया, रेणु देवी, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल, राधा मोहन सिंह, राज भूषण चौधरी, विजय कुमार सिन्हा का नाम शामिल है।
इसके साथ ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रुपनारायण मेहता, सुषमा साहू, बलराम मंडल, सरोज रंजन पटेल, आनंद मिश्रा, रश्मि चंद्रवंशी, सीता साहू, मनोज शर्मा, रत्नेश कुमार, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार मंटू, शीला प्रजापति, मैथिली ठाकुर, लखेंद्र पासवान, जनक राम, जीवेश कुमार, मनोज तिवारी, मंगल पांडेय, सतीश चंद्र दूबे, केदार प्रसाद गुप्ता, अश्विनी कुमार चौबे भी शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0