बेगूसराय: दर्दनाक हादसे में चार पुलिसकर्मियों की मौत

प्राप्त सूचना के अनुसार इन पुलिसकर्मियों की गाड़ी हादसे का शिकर हो गई। एक खड़े ट्रक के अंदर गाड़ी घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तीन पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Jun 12, 2026 - 09:36
Jun 12, 2026 - 09:41
 0  0
बेगूसराय: दर्दनाक हादसे में चार पुलिसकर्मियों की मौत

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बखड्डा ढाला के निकट गुरुवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। ये सभी पुलिसकर्मी पटना से ट्रेनिंग के बाद लौट रहे थें। इनमें से तीन पुलिसकर्मी मधेपुरा जिले में पदस्थापित थानाध्यक्ष थें। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। 

प्राप्त सूचना के अनुसार इन पुलिसकर्मियों की गाड़ी हादसे का शिकर हो गई। एक खड़े ट्रक के अंदर गाड़ी घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तीन पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक पुलिसकर्मी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

मृत पुलिसकर्मियों में रतवारा थानाध्यक्ष साजन कुमार पासवान, अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र, बेलारी थानाध्यक्ष नीरज कुमार शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से शव को वाहन से बाहर उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के कारणों की जांच जारी है। 

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के इस हिस्से में पहले भी सड़क हादसे होते रहे हैं। इसके बाद सड़क के किनारे भारी वाहनों के खड़े रहने और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं इसके बावजूद सड़क हादसे होते ही रहते हैं। 

मृत पुलिसकर्मियों में साजन कुमार पासवान कैमूर के, नीरज कुमार रोहतास के, ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कटिहार के जबकि वाहन चालक ज्योतिष कुमार मधेपुरा जिले रहने वाले थें। 

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने बताया कि घटना देर रात लगभग साढ़े बारह बजे हुई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसा कैसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद जो भी कानूनी प्रक्रिया है, उसका पालन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News