Bihar News: सायरन की गूंज के बाद अंधेरे में डूबेगा पटना! जंग की तैयारी होगी शुरू
Bihar News: पहुलगाम में 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बेहद गंभीर हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले के दोषियों और उनके आकाओं को सबक सिखाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने थल सेना वायु सेना और नौसेना को पूरी छूट दे दी है।
Bihar News: पहुलगाम में 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बेहद गंभीर हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले के दोषियों और उनके आकाओं को सबक सिखाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने थल सेना वायु सेना और नौसेना को पूरी छूट दे दी है। एलओसी पर पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है जिसका भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि दोनों देशों के बीच युद्ध कभी भी शुरू हो सकता है। इसी खतरे को देखते हुए देशभर में आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक विशेष अभ्यास की योजना बनाई गई है।
देशभर में युद्ध जैसे हालात की तैयारी
बुधवार 7 मई को पूरे देश में एक मॉक ड्रिल यानी युद्ध जैसी स्थिति में नागरिकों को क्या करना चाहिए इसका अभ्यास कराया जा रहा है। इस ड्रिल का उद्देश्य लोगों को सतर्क करना और उन्हें यह समझाना है कि युद्ध के समय क्या करें और क्या न करें। इस मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पुलिस थानों की टीमें और कई सरकारी एजेंसियां शामिल होंगी। खासतौर पर बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में यह अभ्यास बड़े पैमाने पर किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ एक अभ्यास है घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
पटना में एक साथ 80 जगह बजेगा सायरन
पटना शहर में मॉक ड्रिल के दौरान शाम 6 बजकर 58 मिनट पर 80 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सायरन बजाया जाएगा। इस समय लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जाएगा और उन्हें बताया जाएगा कि किसी हमले की स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए। दो मिनट तक लगातार सायरन बजेगा और उसके बाद ब्लैकआउट होगा। इस अभ्यास के जरिए लोगों को आगाह किया जाएगा कि एयर अटैक या मिसाइल हमले जैसी आपात स्थिति में क्या सावधानियां रखनी चाहिए। प्रशासन ने कहा है कि मोबाइल की टॉर्च भी न जलाएं और जहां हों वहीं रुक जाएं।
ब्लैकआउट के दौरान रहें सावधान और सतर्क
प्रशासन ने इस मॉक ड्रिल को लेकर कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। सायरन बजने के बाद वाहन चालकों को जहां हैं वहीं रुकने की सलाह दी गई है। मोबाइल की लाइट जलाने से मना किया गया है ताकि ब्लैकआउट का प्रभाव पूरी तरह से बना रहे। शाम 6.58 से 7 बजे तक सायरन बजेगा और उसके तुरंत बाद 7 बजे से 7.10 बजे तक शहर में ब्लैकआउट किया जाएगा। इस दौरान सभी घरों दफ्तरों और दुकानों की लाइट बंद करनी होगी। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी वैकल्पिक विद्युत स्रोत का प्रयोग न करें और यदि करना आवश्यक हो तो खिड़कियों पर मोटे पर्दे लगाएं ताकि रोशनी बाहर न जाए।
पटना ही नहीं इन शहरों में भी होगा मॉक ड्रिल
पटना के अलावा बिहार के कई और शहरों में भी इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। पूर्णिया कटिहार अररिया किशनगंज बेगूसराय और बरौनी जैसे जिलों में भी इस अभ्यास को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने लोगों को पहले से ही जानकारी दे दी है कि यह सिर्फ एक अभ्यास है ताकि वे डरें नहीं और संयम से इसका हिस्सा बनें। डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यह अभ्यास इसलिए जरूरी है ताकि लोग जान सकें कि अगर हवाई हमला हो तो ऊंची इमारतों के पास कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0