बिहार पंचायत चुनाव : पहली बार इवीएम से वोटिंग, हर बूथ पर छह इवीएम, इस बार है खास तैयारियां....
पंचायत चुनावों के लिए बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने एस 3 मॉडल की मल्टी पोस्ट इवीएम खरीद की प्रक्रिया शुरु कर दी है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक अप्रैल महीने में सभी जिलों को इवीएम उपलब्ध करा दिया जाएगा। पारदर्षिता बनीं रहे इसके लिए इन मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। 24 घंटे ये सीसीटीवी की निगरानी में होंगे।
Bihar Panchayat Chunaw 2026 की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर तेज हो चुकी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि नवंबर दिसंबर के महीने में बिहार में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। इसी महीने यानी अप्रैल में जिलों में इवीएम भेज दिए जाएंगे। यह पहली बार होगा जब बिहार में पंचायत चुनाव इवीएम से होंगे। यह बिहार की पंचायती राज चुनाव में एक बड़ा बदलाव होगा।
पंचायत चुनावों के लिए बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने एस 3 मॉडल की मल्टी पोस्ट इवीएम खरीद की प्रक्रिया शुरु कर दी है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक अप्रैल महीने में सभी जिलों को इवीएम उपलब्ध करा दिया जाएगा। पारदर्षिता बनीं रहे इसके लिए इन मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। 24 घंटे ये सीसीटीवी की निगरानी में होंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने सभी जिलाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव के मसले पर समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से हुई इस बैठक में सभी जिलाधिकारियों को इवीएम के सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बता दें कि सभी जिलाधिकारियों को ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। 27 अप्रैल तक पंचायतों में प्रारुप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने निर्देशित किया है क सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया तय समय पर पूरी कर ली जाए। वहीं 2011 की जनगणना के आधार पर वार्ड स्तर पर आबादी का सत्यापन कर उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाए।
चूंकि पंचायत चुनाव के तहत बिहार में छह पदों के लिए चुनाव होते हैं। इनमें जिला पार्षद, मुखिया, बीडीसी, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच चुने जाते हैं। ऐसे में हर बूथ पर छह बैलेट यूनिट लगाई जाएगी। अलग अलग पदों के लिए वोटर अलग अलग यूनिट में अपना वोट डाल सकेंगे जबकि सभी का कंट्रोल एक ही यूनिट से होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0