Bihar: इंतजार की घड़ियां खत्म, आज 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक
बिहार बोर्ड के मैट्रिक छात्रों का इंतजार आज समाप्त हो सकता है। किसी भी वक्त बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित हो सकते हैं, जिसे आप यहां चेक कर सकते हैं।
Bihar Matric Result 2026 अगर आपने भी इस साल बिहार बोर्ड दसवीं यानी मैट्रिक की परीक्षा दी है तो आज आपका इंतजार समाप्त हो सकता है। किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आप उसे ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
परपंरा के अनुसार राजधानी पटना के BSEB कार्यालय में राज्य के शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और 10वीं के रिजल्ट जारी कर देंगे। इसके बाद biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।
इसके अलावा भी कई वेबसाइट हैं, जहां आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
bsebexam.com
matricbiharboard.com
Results.biharboardonline.com
कैसे चेक करें मैट्रिक परीक्षा 2026 रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
वहां आपको Bihar Board Matric Result 2026 पर क्लिक करें।
रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करें।
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
बता दें कि 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक पूरे बिहार में 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं हुईं थीं। 1699 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई परीक्षा में 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0