बिहार कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण की जोरदार तैयारियां, गांधी मैदान में एनडीए का मेगा शो...
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी प्रमुख रुप से मौजूद रहेंगे।
उधर पश्चिम बंगाल में मिली शानदार जीत के बाद भाजपा बमबम है। गुरुवार को बिहार कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इसे लेकर एनडीए की ओर से भव्य तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भाजपा और एनडीए के कई बड़े नेता इस समारोह में शामिल होने जा रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी प्रमुख रुप से मौजूद रहेंगे। बिहार एनडीए के तमाम सांसद भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
राजधानी पटना के गांधी मैदान में नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। इसको लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। राजधानी पटना के मौसम के मिजाज को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल बनाए जा रहे हैं। बुधवार को भी पटना में बारिश हुई। बारिश के साथ साथ ओले भी गिरें। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से तैयारियों में थोड़ी बाधा भी हुई।
दानापुर के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि बिहार के लोगों में प्रधानमंत्री के आगमन की खबर से बेहद उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का उत्साह और समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गांधी मैदान पहुंचने जा रहे हैं।
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद सीधे कोलकाता जाएंगे और वहां बनने वाली नई सरकार के स्वरुप पर मंथन करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0