बिहार के किसानों को 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली, सम्राट सरकार का तोहफ़ा

CM सम्राट चौधरी ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए सभी जिलों में किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निर्बाध बिजली देने की घोषणा की है।

Jul 10, 2026 - 07:41
Jul 10, 2026 - 07:58
 0  0
बिहार के किसानों को 55 पैसे प्रति यूनिट बिजली, सम्राट सरकार का तोहफ़ा
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Agriculture News बिहार के कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति बनने लगी है। इसे देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया है कि किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निर्बाध बिजली दी जाए। किसानों को सिंचाई कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए उन्हें एग्रीकल्चर फीड से बिजली देने का निर्देश दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ हुई एक हाई लेवल मीटिंग में अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है कि सभी कृषि फीडरों का संचालन ठीक तरीके से किया जाए ताकि किसानों को सही समय पर पानी मिल सके और उन्हें कोई परेशानी न हो।

सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ बिहार में चल रही एनर्जी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक की। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य में किसानों को सिंचाई कार्य के लिए बेहद मामूली दर पर सरकार बिजली मुहैया करा रही है। बिहार देश का ऐसा राज्य है जहां किसानों को सिर्फ 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जा रही है। सरकार के अनुसार किसानों को बिजली दरों में लगभग 93 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इससे खेती की लागत कम हो रही है और किसानों को आर्थिक राहत भी मिल रही है। 

बता दें कि बिहार में अभी तक 2700 से ज्यादा एग्रीकल्चर फीडर बनाए जा चुके हैं। इन एग्रीकल्चर फीडरों के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए अलग से बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है। सम्राट चौधरी सरकार का लक्ष्य हर खेत तक पर्याप्त बिजली पहुंचाना है ताकी फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके। 

इस मीटिंग में पीएम कुसुम योजना, पीएम सूर्य घर योजना, ग्रीन हाइड्रोजन नीति आदि पर भी चर्चा हुई ताकी राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। बिहार निकट भविष्य में सस्ती और स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News