आसमान से देखने पर डायमंड की तरह चमकता दिख रहा बिहार, NASA ने जारी की तस्वीर....

प्रतिष्ठित अमेरिकी संस्थान NASA की नई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में लालटेन और अंधेरे का युग समाप्त हो चुका है और रोशनी के दौर में प्रवेश कर चुका है। नासा के अनुसार बिहार भारत का रात के समय सबसे अधिक जगमग प्रदेश बन चुका है। बिहार अब देश का एक ऐसा राज्य बन गया है जहां शहरों के साथ साथ गांवों में भी 24 घंटे बिजली की उपलब्धता है।

Apr 19, 2026 - 10:54
Apr 19, 2026 - 10:57
 0  0
आसमान से देखने पर डायमंड की तरह चमकता दिख रहा बिहार, NASA ने जारी की तस्वीर....
Adobe

बिहार में जिनका जन्म 1990 के आसपास हुआ था, वो आज बिहार में उपलब्ध 24 घंटे बिजली का महत्व समझ रहे होंगे। एक दौर था जब बिहार में बिजली आना खुशखबरी मानी जाती थी। लोगों का जीवन अंधकार में बीतता था। राजधानी पटना में 12 से 14 घंटे बिजली रहा करती थी। छोटे शहरों में बिजली आती थी और जाती थी। गर्मियों में लोग छत पर सोया करते थें। गांवों की स्थिति तो यह थी कि सूर्य के अस्त होते ही लालटेन और ढिबरी का समय आ जाता था। आज बिहार की नई पीढ़ी तो ढिबरी का नाम भी नहीं जानती होगी। 

पिछले दो दशकों में बिहार में बड़ा बदलाव आया। आज बिहार के शहरों में ही नहीं बल्कि गांवों में भी 24 घंटे बिजली रहती है। हर घर में बिजली का कनेक्शन पहुंच चुका है। कभी बिजली विहीन रहा बिहार आज पावर सरप्लस स्टेट में बदल चुका है। बता दें कि वर्ष 2005 में बिहार में बिजली की खपत 700 मेगावाट थी जो अब बढ़कर 8700 मेगावाट को भी पार कर चुकी है। 

इसी बीच बिहार के लिए एक सकारात्मक खबर आई है। धरती से ही नहीं बल्कि अब अंतरिक्ष से भी बिहार चमकता हुआ नजर आ रहा है। नासा की नई रिपोर्ट के मुताबिक अंतरिक्ष से बिहार भारत के सबसे जगमग प्रदेश के रुप में दिखाई दे रहा है। यह जानकारी नासा ने एक्स पर पोस्ट कर दी है। नासा के अध्ययन में यह बात पता चला है कि बिहार में रात के वक्त रोशनी में काफी तेजी आई है। अब रात के समय बिहार में अंधकार नहीं रहता बल्कि यह देश का सबसे जगमग इलाके के रुप में दिखाई पड़ रहा है। बीत छह सालों में बिहार में रात के समय रोशनी की तेजी से साढ़े तीन गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सब बिहार में बिजली की बढ़ती खपत से संभव हो पाया है। 

नासा के अध्ययन से यह बात भी निकल कर सामने आई है कि बिहार के जहानाबाद, जमुई, अरवल और बांका जैसे उपेक्षित और पिछड़ इलाके भी सर्वाधिक तेजी से विकास करने वाले इलाकों में शामिल हो गए हैं। यह इलाका भी रोशनी और जगमग में बाकी के क्षेत्रों से कहीं ज्यादा विकसित दिखने लगा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News