बिहार विधान परिषद चुनाव : राजद ने किया 06 उम्मीदवारों का ऐलान
राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधान परिषद की 08 में से 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक डॉ संजीव को उम्मीदवार बनाया गया है।
बिहार विधान परिषद की 08 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए राजद ने अपना पत्ता खोल दिया है। 08 में से 06 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ संजीव कुमार के नाम का ऐलान किया गया है। डॉ संजीव पूर्व में जेडीयू से विधायक भी रह चुके हैं।
2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर खगड़िया जिले की परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
वहीं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। दिलीप कुमार पहले कांग्रेस में थें। दिलीप कुमार नालंदा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछली बार वो पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी थें।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने शुक्रवार की शाम 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नितेश कुमार, दरभंगा स्नातक से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक से जयराम यादव और तिरहुत स्नातक सीट से रश्मि विनायक गौतम को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
हालांकि राजद ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को खाली छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस के निवर्तमान एमएलसी डॉ मदन मोहन झा के लिए एवं तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीपीआई के लिए छोड़ दिया है।
राजद की ओर से कहा गया है कि इन दोनों सीटों पर अभी विचार किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0