बिहार : पंचायत चुनाव नई टेक्नोलॉजी और मल्टी पोस्ट EVM से

बिहार में इस बार के पंचायत चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहे हैं। इस बार का पंचायत चुनाव मल्टी पोस्ट EVM से होंगे। अप्रैल 2026 तक नई तकनीक वाले यह EVM राज्य निर्वाचन आयोग के पास पहुंच जाएंगे।

Dec 12, 2025 - 09:38
 0  0
बिहार : पंचायत चुनाव नई टेक्नोलॉजी और मल्टी पोस्ट EVM से

विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब बिहार में पंचायत चुनाव ने दस्तक दे दी है। अगले कुछ महीनों में बिहार पंचायत चुनाव का आगाज़ हो जाएगा। इस बार का चुनाव नई टेक्नोलॉजी वाली मशीनों से कराए जाने की योजना है।

बिहार में इस बार पहली बार मल्टी पोस्ट EVM के जरिए पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। ग्राम पंचायत चुनावों के बाद नगर निकायों के चुनाव भी इन्हीं नई टेक्नोलॉजी वाले मशीनों से कराया जाएगा। 

मल्टी पोस्ट EVM का अर्थ यह हुआ कि एक ही मशीन से एक साथ जिला परिषद्, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच और वार्ड सदस्यों के कुल 06 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने हैदराबाद स्थित EICL को 32 हजार से भी ज्यादा मल्टी पोस्ट EVM बनाने का ऑर्डर दे दिया है। जानकारी के मुताबिक अगले वर्ष अप्रैल महीने तक मशीनों की आपूर्ति हो जाएगी। इन मशीनों में NOTA का विकल्प नहीं होगा।

इस मशीन के साथ पॉवर पैक, डिटैचेबल मेमोरी मॉड्यूल और टोटलाइजर मशीनों की भी खरीद हो रही है। इन मशीनों के आने के बाद चुनावी कार्य से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों की इसकी समुचित ट्रेनिंग दी जाएगी। 

इन मशीनों की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि गिनती के कुछ देर बाद ही अगले चरण के चुनाव में इस्तेमाल हेतु रीसेट किया जा सकेगा। बिहार सरकार ने निर्वाचन आयोग को मशीनों की खरीद हेतु 208 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं।

बात करें पुरानी मशीनों की तो अब तक बिहार में पंचायत चुनाव पुरानी M 3 मॉडल मशीनों से कराए जाते रहे हैं, इसमें अलग अलग वोटिंग होती थी। 

नई टेक्नोलॉजी वाले मशीनों से होने वाले बिहार पंचायत चुनाव 2026 इस बार मतदाताओं के लिए सुविधाजनक तो होगी ही साथ ही कम खर्चीली, अपेक्षाकृत चुनावी प्रक्रिया तेज और पारदर्शितापूर्ण होगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0