सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, शनिवार को हाफ डे
शिक्षा विभाग, बिहार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव कर दिया गया है। अब शनिवार को बिहार के सरकारी स्कूल हाफ टाइम चलेंगे।
नई व्यवस्था के तहत अब बिहार में सरकारी स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। शनिवार के दिन सरकारी स्कूल हाफ टाइम चलेंगे। शनिवार को स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1: 30 बजे तक होगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह व्यवस्था 06 अगस्त 2026 से लागू हो जाएगी।
शिक्षा विभाग के अनुसार सरकारी स्कूलों के टाइम टेबल में यह बदलाव सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश पर किया गया है। सरकार के इस फैसले से सरकारी शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। इस नई टाइम टेबल का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई, मिड डे मिल व्यवस्था और शिक्षकों को सहूलियत प्रदान करना है।
नई व्यवस्था के तहत शनिवार को पढ़ाई दोपहर 12 बजे तक चलेगा जबकि विद्यालय 1 बजे तक चलेंगे ताकि छात्रों को भोजन कराया जा सके और आवश्यक शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य पूरा कराया जा सके। शिक्षा विभाग ने इस नई व्यवस्था का पालन सख्ती से सुनिश्चित कराने का निर्देश दे दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0