Bihar में कल शपथ ग्रहण! कौन बनेगा Deputy CM? नामों की लिस्ट में घमासान तेज
Bihar में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। इस समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से
Bihar में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। इस समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ लगभग 20 मंत्री शपथ लेने वाले हैं। इस बार मंत्रिमंडल में कई पुराने नामों की वापसी के साथ-साथ कुछ नए चेहरों के शामिल होने की भी उम्मीद है। वहीं, भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएँ तेज हैं। इस पद के लिए सम्राट चौधरी, मंगल पांडे और विजय कुमार सिन्हा के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष के पद की रेस में भी विजय कुमार सिन्हा का नाम शामिल है।
भाजपा कोटे से कई पुराने और नए नेताओं के नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं। पुराने चेहरों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, नितिन नवीन, नितेश मिश्रा, रेनू देवी और जनक राम शामिल हैं। वहीं नए चेहरों में श्रेयसी सिंह और रामा निषाद को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इस बार यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि उपमुख्यमंत्री पद पर एक महिला नेता को भी मौका मिल सकता है। रेनू देवी पहले भी बिहार की उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनके नाम की चर्चा फिर से जोर पकड़ रही है। साथ ही, बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी उपमुख्यमंत्री की रेस में हैं। भाजपा की ओर से कई पदों को लेकर गहमागहमी तेज है, जिससे अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है कि अंतिम सूची में कौन-कौन शामिल होगा।
जेडीयू कोटे से संभावित मंत्रियों की सूची
सूत्रों के अनुसार, जेडीयू कोटे से कई दिग्गज नेताओं की दोबारा मंत्रिमंडल में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। इनमें बिजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, जमा खान, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, रत्नेश सदा और मदन सहनी शामिल हैं। इनके अलावा इस बार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और काला धर मंडल को नए चेहरों के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। जेडीयू की ओर से नए और पुराने चेहरों का मिश्रण इस बार के कैबिनेट को और व्यापक स्वरूप दे सकता है। पार्टी यह कोशिश कर रही है कि क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्री बनाए जाएँ।
अन्य सहयोगी दलों से भी शामिल होंगे मंत्री
महागठबंधन के कुछ सहयोगी दलों से भी मंत्री पद के लिए नाम तय माने जा रहे हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) की ओर से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता के मंत्री बनने की चर्चा है। वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पहले से ही मंत्री हैं और उन्हें फिर से मंत्री पद मिलने की संभावना है। स्पीकर पद के लिए विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव और प्रेम कुमार के नाम विशेष रूप से सामने आ रहे हैं। रामकृपाल यादव को मंत्री या स्पीकर में से किसी एक पद पर मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर देखें तो बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण कई बड़े राजनीतिक संकेतों और शक्ति संतुलन के साथ होने वाला है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0