बिहार: पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी, कार्रवाई जारी

इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Jun 18, 2026 - 07:57
Jun 18, 2026 - 08:02
 0  0
बिहार: पुलिस टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी, कार्रवाई जारी
सांकेतिक तस्वीर

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के पुरनाही गांव मे दो पक्षों की विवाद की जांच के लिए पुलिस की टीम पहुंची हुई थी। इसी दौरान गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। पुलिस के साथ मारपीट की गई। उनकी वर्दी फाड़ दी गई। सरकारी रायफल और कारतूस छीनने की कोशिश की गई। इस मामले मे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 नामजद और छह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मिली सूचना के अनुसार गांव में काफी समय से रविंद्र राय और सुरेंद्र राय के बीच विवाद चल रहा था। इसके संबंध में पुलिस को जांच के लिए आवेदन मिला था। इसी के लिए एएसआई मोहम्मद आजाद खान पुलिस टीम के साथ पुरनाही गांव पहुंचे थें। 

इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस बल पर ईंट, पत्थर, डंडा, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उनके साथ गाली गलौज की और उनकी वर्दी फाड़ दी गई। उन्हें एक घर मे बंधक बना दिया गया। चौकीदार अर्जुन पासवान के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने पुलिस से सरकारी हथियार और कारतूस छीनने का भी प्रयास किया। 

घटना की गंभीरता देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। एएसआई मोहम्मद आजाद खान के बयान पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News