बिहार में कैबिनेट विस्तार जल्द, जानिए तारीख

पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुका है। इसी के साथ ही अब बिहार में कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि 03 या 06 मई को सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

May 1, 2026 - 08:38
 0  0
बिहार में कैबिनेट विस्तार जल्द, जानिए तारीख
सम्राट चौधरी के फेसबुक पेज से साभार

बिहार जैसे बड़े और चुनौतियों से भरे राज्य में बिना मंत्रिमंडल सरकार का कामकाज असंभव है। नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ लिए हुए 16 दिन से ज़्यादा का वक्त गुजर गया है। मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री मिलकर अभी बिहार चला रहे हैं। 

बताया जा रहा था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। अब बंगाल में चुनाव सम्पन्न हो चुका है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 03 मै या 06 मई को मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। 

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। संभव है कि 30 से ज्यादा मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिपरिषद के कुछ पद भविष्य के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे। 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। इस बार जनता दल यूनाइटेड के ज्यादा मंत्री होंगे। जेडीयू की अपेक्षा भाजपा के मंत्रियों के कम रहने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा के 14 जबकि जदयू के 15 मंत्री बनाए जा सकते हैं। 

बिहार के मंत्रिमण्डल विस्तार की सबसे पुख्ता जानकारी यह है कि पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की वापसी तय है। उन्हें बड़े मंत्रालय दिए जाएंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के साथ ही पथ निर्माण विभाग भी देने की चर्चा चल रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News