मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान, अगले छह महीने में 10 चीनी मिले होंगी चालू, नौजवानों को मिलेगा रोजगार

पटना में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने भाषण में सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि इन चीनी मिलों के फिर से प्रारंभ होने से गन्ना किसानों को अपनी फसल के लिए निकटतम बाजार मिल जाएगा। मिलों के शुरु होने से गन्ने की खरीद बढ़ेगी और किसानों को समय पर भुगतान भी मिलने की उम्मीद मजबूत होगी।

Aug 15, 2026 - 19:59
Aug 15, 2026 - 20:25
 0  0
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान, अगले छह महीने में 10 चीनी मिले होंगी चालू, नौजवानों को मिलेगा रोजगार
सीएम के फेसबुक पेज से साभार

Independence Day Patna स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान से अपने संबोधन के क्रम में सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में अगले छह महीने में 19 चीनी मिलों को फिर से चालू किया जाएगा। इस फैसले से गन्ना किसानों को भी फायदा होगा और स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

पटना में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने भाषण में सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि इन चीनी मिलों के फिर से प्रारंभ होने से गन्ना किसानों को अपनी फसल के लिए निकटतम बाजार मिल जाएगा। मिलों के शुरु होने से गन्ने की खरीद बढ़ेगी और किसानों को समय पर भुगतान भी मिलने की उम्मीद मजबूत होगी। 

बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद से ही सम्राट चौधरी का फोकस कृषि क्षेत्र के साथ ही चीनी उद्योग को गति देने पर है। सीएम का साफ तौर पर मानना है कि बिहार की इकोनॉमी को मजबूत करना है और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करना है तो राज्य की बंद पड़ी औद्योगिक इकाईयों को सक्रिय करना ही होगा। 

हालांकि बिहार सरकार चीनी मिलों को शुरु करने के प्रयास में लगातार लगी हुई है। अगर यह प्रयास सफल होता है और बिहार में अगर चीनी मिलों का संचालन होता है तो बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती भी मिलेगी। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के बड़े अवसर सृजित होगी और संबंधित इलाकों में व्यापार, परिवहन और अन्य स्थानीय कारोबार को बढ़ावा भी मिल सकता है। 
 
What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News