चिराग पासवान का बड़ा फैसला, सांसद शांभवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

संभावना जताई जा रही है कि इस फैसले से लोजपा रामविलास का छात्र प्रकोष्ठ काफी मजबूत होगा क्योंकि शांभवी चौधरी युवा हैं और बिहार के छात्रों में काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं। शांभवी एक मजबूत राजनीतिक घराने से आती हैं। उनके दादा महावीर चौधरी अपने जमाने के दिग्गज कांग्रेस नेता थें। उनके पिता डॉ अशोक चौधरी बिहार सरकार में मंत्री हैं और सीएम नीतीश कुमार को अपना मानस पिता मानते हैं।

Mar 20, 2026 - 21:32
Mar 20, 2026 - 21:34
 0  0
चिराग पासवान का बड़ा फैसला, सांसद शांभवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
From Facebook page of Shambhavi Chaudhary

LJP R News लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बड़ा निर्णय लिया है। समस्तीपुर से सांसद शांभवी चौधरी को लोजपा रामविलास के छा़त्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। शांभवी चौधरी ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी प्रमुख चिराग पासवान का धन्यवाद किया है। 

संभावना जताई जा रही है कि इस फैसले से लोजपा रामविलास का छात्र प्रकोष्ठ काफी मजबूत होगा क्योंकि शांभवी चौधरी युवा हैं और बिहार के छात्रों में काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं। शांभवी एक मजबूत राजनीतिक घराने से आती हैं। उनके दादा महावीर चौधरी अपने जमाने के दिग्गज कांग्रेस नेता थें। उनके पिता डॉ अशोक चौधरी बिहार सरकार में मंत्री हैं और सीएम नीतीश कुमार को अपना मानस पिता मानते हैं।

LJP Ramvilas Student बिहार के छात्रों और नौजवानों के बीच सांसद शांभवी चौधरी की सक्रियता, उनकी योग्यता और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल खालिक ने सांसद शांभवी चौधरी को इस नई जिम्मेदारी का पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की तरफ से सौंपा है। 

पार्टी ने उम्मीद जताई है कि सांसद शांभवी चौधरी के नेतृत्व में नई दिषा और उर्जा से छात्र प्रकोष्ठ मजबूत होगा। 

नया दायित्व मिलने के बाद हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद शांभवी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा है कि उनके लिए यह पद सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि नौजवानों की आवाज को बुलंद करने का मौका है। वह पूर्ण ईमानदारी और मेहनत से इस भूमिका का निर्वहन करेंगी। 

शांभवी ने आगे कहा कि वो लोजपा रामविलास की विचारधारा और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम करेंगी। नौजवानों को एकजुट करना और उन्हें सही दिशा देना उनकी प्राथमिकता होगी। शांभवी ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। 
चिराग पासवान के इस फैसले से गांव गांव तक फैले उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देख जा रहा है। लोजपा रामविलास के युवा और छात्र कार्यकर्ता इस फैसले के बाद जश्न मना रहे हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News