टूट गया बिहार में गठबंधन, कांग्रेस ने अपने 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

बिहार विधान परिषद की 08 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में इंडिया गठबंधन टूट चुका है। कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

Oct 1, 2026 - 23:26
 0  0
टूट गया बिहार में गठबंधन, कांग्रेस ने अपने 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

बिहार विधान परिषद की 08 सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में राजद और कांग्रेस का गठबंधन अंततः टूट चुका है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 05 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है। 

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। डॉ मदन मोहन झा इस सीट से कई टर्म से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। वो कई बार बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।।

वहीं दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक को उम्मीदवार घोषित किया गया है। रजनीकांत पाठक इस सीट से पहले भी भाग्य आजमा चुके हैं। वो काफी लंबे समय से एमएलसी चुनाव की तैयारी कर रहे थें। अंततः पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। 

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने डॉ असद उल्लाह खान को उम्मीदवार घोषित किया है जबकि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मनोज कुमार जायसवाल के नाम की घोषणा की गई है। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ संजय यादव कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। 

अब देखना दिलचस्प होगा कि बाकी बची 03 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कब तक करती है। फिलहाल तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के राजेश राठौड़ लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं जबकि इस लिस्ट में उनका नाम नहीं है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News