कांग्रेस नेतृत्व ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के दर्द के लिए उठाई आवाज, सरकार से की अपील
राहुल गांधी ने बिहार की बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा है कि बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
बिहार के 15 जिलों में बाढ़ की वजह से हालात बेहद खराब बने हुए हैं। लाखों लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं। कांग्रेस नेतृत्व ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने बिहार की बाढ़ पर चिंता जाहिर की है।
राहुल गांधी ने बिहार की बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा है कि बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ में हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। प्रभावित लोगों से मेरी पूरी सहानुभूति है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करें।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बिहार में बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिजनों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। 15 जिलों में 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हजारों गांवों में जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। संकट की इस घड़ी में सरकार की प्राथमिकता अहर प्रभावित परिवार तक राहत और सहायता पहुंचाने की होनी चाहिए। सरकार और प्रशासन राहत, बचाव, चिकित्सा, सहायता और पुनर्वास कार्यों में कोई कसर न छोड़ें।
कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने बिहार की बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में भयानक बाढ़ की वजह से तबाही की खबर बेहद दुखद है। लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बड़ी संख्या में जनधन की हानि हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए प्रियंका ने कहा कि आप सभी बाढ़ प्रभावित लोगों की यथासंभव मदद करें। पूरा देश आपदा में प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।
प्रियंका गांधी ने बिहार सरकार से अपील करते हुए कहा है कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए ताकी प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0