बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला ?

सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण के पश्चात अब विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। जानिए, नए मंत्रियों के विभाग...

May 7, 2026 - 19:46
May 7, 2026 - 20:23
 0  0
बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला ?

गुरुवार (07 मई 2026) को बिहार की नई सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण गांधी मैदान, पटना में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) के कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा समेत बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहें। 

शाम होते ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि मंत्रालय दिया गया है। 

भाजपा नेता दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतीश मिश्रा नगर विकास एवं आवास मंत्री होंगे। ई. कुमार शैलेन्द्र को पथ निर्माण विभाग सौंपा गया है। जेडीयू के बुलो मंडल ऊर्जा मंत्री होंगे। डॉ प्रमोद कुमार खान एवं भूतत्व मंत्री बनाए गए हैं। 

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता एवं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को पुनः पंचायती राज मंत्री बनाया गया है।हम पार्टी की ओर से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को लघु जल संसाधन मंत्री बनाया गया है।

लोजपा रामविलास कोटे से संजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण जबकि संजय पासवान को गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी मिली है। भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह को खेल एवं उद्योग विभाग मिला है। 

जेडीयू के जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण, अशोक चौधरी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, स्वेता गुप्ता समाज।कल्याण, लेसी सिंह भवन निर्माण मंत्री बनाई गईं हैं। श्रवण कुमार ग्रामीण विकास+ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री बनें हैं। ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार होंगे। 

दामोदर रावत परिवहन मंत्री होंगे। श्री भगवान सिंह कुशवाहा योजना एवं विकास मंत्री बनाए गए हैं। मदन सहनी मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री होंगे। रत्नेश सदा को आपदा प्रबंधन विभाग सौंपा गया है। शीला मंडल विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री होंगी। 

भाजपा विधायक रामकृपाल यादव सहकारिता, संजय टाइगर उच्च शिक्षा+ विधि विभाग के मंत्री होंगे। अरुण शंकर प्रसाद को श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया है। केदार प्रसाद गुप्ता पर्यटन, लखेंद्र कुमार रौशन SC ST कल्याण मंत्री होंगे। रामचंद्र प्रसाद वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाए गए हैं। नंद किशोर राम डेयरी, मत्स्य संसाधन एवं पशुपालन मंत्री होंगे। 

भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी शिक्षा मंत्री होंगे। वहीं गृह विभाग सीएम सम्राट चौधरी के पास होगा। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग संभालेंगे। दूसरे डिप्टी सीएम वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री होंगे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News