बिहार विधान परिषद् की 08 सीटों पर जल्द हो सकती है चुनाव की घोषणा

बिहार विधान परिषद की जिन आठ सीटों के लिए अगले कुछ दिनों में चुनाव का ऐलान होने वाला है उनमें चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र है और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इन चुनावों को लेकर तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं।

Aug 28, 2026 - 11:23
 0  0

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अगले एक महीने के अंदर इन सीटों पर चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो सकता है। उधर संभावित उम्मीदवारों की तैयारियां भी जोरों पर है। 

बिहार विधान परिषद की जिन आठ सीटों के लिए अगले कुछ दिनों में चुनाव का ऐलान होने वाला है उनमें चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र है और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इन चुनावों को लेकर तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। 

बिहार विधान परिषद की जो आठ सीटें खाली होने वाली हैं, उनमें तीन पर निर्दलीयों का कब्जा है। दो सीटों पर भाजपा के विधान पार्षद हैं। जबकि कांग्रेस, सीपीआई और जेडीयू के एक एक विधान पार्षदों का कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सभी विधान पार्षद पुनः चुनावी मैदान में उतर सकते हैं तो वहीं उन्हें इस बार कठिन लड़ाई का सामना करना पड़ सकता है।

इन सभी विधान पार्षदों को वापस विधान परिषद पहुंचने के लिए पुनः मतदाताओं का विश्वास जीतना होगा। इन सभी आठ विधान परिषद सीटों के लिए वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया वर्ष 2025 में ही पूरी हो चुकी है। चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होते ही एक बार फिर से संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियों के तेज होने के आसार हैं। 

खाली होने वाली इन आठ सीटों में पटना, दरभंगा, सारण और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और पटना, दरभंगा, कोसी और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र है। आज से छह साल पहले यानी कि पिछली बार 25 सितंबर 2020 को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था। 

जिन विधान पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है उनमें पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रो नवल किशोर यादव,  दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दल आफाक अहमद, तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा के संजय कुमार सिंह जबकि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार, दरभंगा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दल सर्वेश कुमार, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के एनके यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दल बंषीधर ब्रजवासी हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News