किशनगंज के पांच नौजवान बनेंगे बिहार सरकार में अफसर

Bihar के बेहद पिछड़ा माने जाने वाले किशनगंज के 5 नौजवानों ने 70वीं BPSC परीक्षा में कामयाबी हासिल की है।

Jun 22, 2026 - 10:35
Jun 22, 2026 - 10:38
 0  0
किशनगंज के पांच नौजवान बनेंगे बिहार सरकार में अफसर

70वीं BPSC परीक्षा में किशनगंज के 05 बच्चों ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए है। इस बार के घोषित रिजल्ट में कोई प्रोबेशन अधिकारी तो कोई रिवेन्यू अफसर बना है। आइए जानते हैं इन नौजवान अधिकारियों के बारे में... 

किशनगंज के खगड़ा के हनफिया रोड निवासी मोहम्मद कामरान का चयन प्रोबेशन अधिकारी के रूप में हुआ है। मोहम्मद कामरान मोहम्मद कयामुद्दीन अंसारी के पुत्र हैं। मोहम्मद कामरान के चाचा मोहम्मद कलीमुद्दीन अंसारी वार्ड पार्षद हैं। मोहम्मद कामरान अभी मधेपुरा में BDO हैं। 

खगड़ा के राम जानकी पुल निवासी शिप्रा दास का चयन सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। शिप्रा दास स्वर्गीय निखिल दास की बेटी हैं। 

खगड़ा मछमारा निवासी सम्राट घोष राजस्व अधिकारी के रूप में चयनित हुए हैं। वो मृत्युंजय घोष और संपा घोष के बेटे हैं। 

खड़ेतासा निवासी सुरेंद्र चौरसिया की बहू अंजली चौरसिया ने 223वां रैंक प्राप्त किया है। अंजली के पति मंथन चौरसिया पहले से बीडीओ हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News