एक ही गांव की 05 बेटियों का पुलिस सेवा में चयन, इलाके में खुशी की लहर....

इन बेटियों की इस उपलब्धि पर इलाके के लोगों का कहना है कि हमारी बच्चियांें की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कामयाब होने के लिए बड़े शहरों में रहने की कोई जरुरत नहीं है। अगर परिवार और समाज बेटियों को सम्मान और सहयोग दे तो वो भी बड़े पदों पर पहुंच सकती है।

Jun 1, 2026 - 10:02
Jun 1, 2026 - 10:07
 0  0
एक ही गांव की 05 बेटियों का पुलिस सेवा में चयन, इलाके में खुशी की लहर....

बिहार के गया जिले के बोधगया प्रखंड के तहत बंगाल बीघा गांव की पांच बेटियों का चयन पुलिस विभाग में हुआ है। इस सफलता ने गांव के लोगों का मस्तक गर्व से एंचा कर दिया है। एक ही गांव से पांच बेटियों का पुलिस विभाग में चयन होना कोई साधारण बात नहीं है।

इस कामयाबी को नारी सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा की जीत मानी जा रही है। 

पुलिस सेवा के लिए चयनित अभ्यर्थियां में बंगाल बीघा के रहने वाले रामजी यादव की बेटी प्रीति कुमारी और रीति कुमारी का चयन हुआ है। वहीं पहले से झारखंड पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत राम लखन यादव की बेटी रुधा कुमारी भी बिहार पुलिस के लिए चयनित हुईं हैं। 

इसी गांव के किसान विजय यादव की बेटी सोनम कुमारी और सिंकदर यादव की बहु सिंकू देवी भी बिहार पुलिस के लिए चयनित हुईं हैं। 

इस मौके पर विजय यादव ने अपनी बेटी की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत को देेते हुए कहा कि हमारा पूरा परिवार बेटी की उपलब्धि पर खुश है तो वहीं सिकंदर यादव ने अपनी बहु के चयन पर कहा कि उसने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ साथ पढ़ाई और तैयारी भी की। यह सफलता उसी का नतीजा है। 
इन बेटियों की सफलता ने साबित किया है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत किसी भी  लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। 

इन बेटियों की इस उपलब्धि पर इलाके के लोगों का कहना है कि हमारी बच्चियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कामयाब होने के लिए बड़े शहरों में रहने की कोई जरुरत नहीं है। अगर परिवार और समाज बेटियों को सम्मान और सहयोग दे तो वो भी बड़े पदों पर पहुंच सकती है। उनका कहना है कि इन बेटियों की सफलता दूसरी बच्चियों के लिए प्रेरणा बनेगी और वो भी बड़े सपने देख सकेंगी और उन्हें साकार कर सकेंगी। 

इन पांच बेटियों की सफलता की सूचना मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई तो आसपास के गांवों के लोग भी बधाई देने के लिए आने लगें। मोबाइल फोन की घनघनाने लगें। बेटियों की उपलब्धि पर लोगों ने एक दूसरे का मुंह भी मिठा कराया और इसे गौरव का विषय बताया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News