पटना साहिब के पूर्व भाजपा सांसद आएं प्रशांत किशोर के पक्ष में
शत्रुध्न सिन्हा ने आगे यह भी लिखा है कि एक बिहारी बाबू होने के नाते मुझे यह खबर राजनीतिक रुप से बेहद दिलचस्प और जबरदस्त लगती है। आज सबकी एकता की जरुरत है। उम्मीद, इच्छा और प्रार्थना है कि आम लोग, खास तौर पर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और पार्टी की सीमाओं से उपर उठकर उनका समर्थन करेंगे।
बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जबरदस्त कोलाहल है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से मामला रोमांचक हो गया है। इसी बीच उन्हें पटना साहिब के पूर्व भाजपा सांसद और आसनसोल के वर्तमान टीएमसी सांसद शत्रुध्न सिन्हा का समर्थन मिल गया है। शत्रुध्न सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर कर प्रशांत किशोर की जमकर तारीफ की है और बांकीपुर की जनता से उनके लिए वोट की अपील की है।
जाने माने फिल्म अभिनेता और सांसद शत्रुध्न सिन्हा ने एक्स पर लिखा है कि बिहार में राजनीतिक धमाका। सबसे काबिल, दूरदर्शी, बेहतरीन बुद्धिजीवी, जन जन के नेता और हर तरफ पंसद किए जाने वाले औरे चर्चा में रहने वाले प्रशांत किशोर आखिरकार चुनावी मैदान में उतर आए हैं। बिहार में उपचुनाव में उतरकर उन्होंने राजनीतिक हलकों और पूरे देश की जनता के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है।
शत्रुध्न सिन्हा ने आगे यह भी लिखा है कि एक बिहारी बाबू होने के नाते मुझे यह खबर राजनीतिक रुप से बेहद दिलचस्प और जबरदस्त लगती है। आज सबकी एकता की जरुरत है। उम्मीद, इच्छा और प्रार्थना है कि आम लोग, खास तौर पर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और पार्टी की सीमाओं से उपर उठकर उनका समर्थन करेंगे। जय बिहार जय हिंद।
आपको बता दें कि शत्रुध्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें नितिन नवीन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2025 में भी लव सिन्हा यहां से चुनाव लड़ने को इच्छुक थें लेकिन यह सीट आरजेडी के कोटे में चली गई थी और यहां से रेखा गुप्ता चुनाव लड़ीं थीं। शत्रुध्न सिन्हा के समर्थन ने प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी को मजबूत कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0