पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की सुरक्षा में कटौती, निशांत को Z श्रेणी...

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा घटा दी गई है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है तो वहीं जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को Y+ सुरक्षा दी गई है।

Apr 18, 2026 - 18:19
 0  0
पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की सुरक्षा में कटौती, निशांत को Z श्रेणी...
Facebook page of vijay kumar sinha

बिहार में सत्ता परिवर्तन का असर दिखाई देने लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। पहले उनके पास Z+ सुरक्षा थी जिसे घटा कर Z श्रेणी कर दी गई है। राज्य सुरक्षा समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में विभिन्न नेताओं को प्राप्त सुरक्षा की समीक्षा की गई। 

राज्य सुरक्षा समिति ने खतरे के आंकलन के आधार पर विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा में कटौती का सुझाव दिया था। अब विजय कुमार सिन्हा के साथ पहले जी अपेक्षा कम सुरक्षाकर्मी रहेंगे। 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है। निशांत को पहली बार इस तरह की सुरक्षा दी गई है। वहीं पूर्व मंत्री और जेडीयू के सीनियर नेता श्रवण कुमार को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अब इनके साथ सुरक्षा का एक पूरा दस्ता मौजूद रहेगा। 

सरकारी सूत्रों के अनुसार यह फैसला पूर्ण रूप से सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और खतरे के आंकलन के आधार पर लिया गया है। समय समय पर विभिन्न नेताओं के सुरक्षा की समीक्षा होती रहती है और उनमें बदलाव होते रहते हैं। 

वहीं नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को भी एक आदेश जारी हुआ था जिसके तहत राज्य के दोनों नए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को Z श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की बात बताई गई थी। राज्य सुरक्षा समिति के परामर्श के बाद इन दोनों उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई क्योंकि अब ये दोनों नेता महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News