गौतम अडानी और सम्राट चौधरी की मुलाकात, 60 हजार करोड़ निवेश....
वहीं गौतम अडानी ने भी इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज पटना में बिहार के लोकप्रिय और उर्जावान सीएम सम्राट चौधरी के साथ हुई सार्थक मुलाकात ने राज्य के उज्जवल भविष्य में हमारे विश्वास को और मजबूत किया है।
देश के जाने माने उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन रविवार को बिहार में थें। यहां पर उन्होंने सारण के मस्तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में अडानी आई केयर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनकी पत्नी और अडानी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति अडानी भी उपस्थित रहीं।
सारण में आई केयर प्रोजेक्ट के शुभारंभ के बाद गौतम अडानी ने सीएम सम्राट चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम सम्राट चौधरी ने गौतम अडानी के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इसे शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए कहा कि गौतम अडानी ने बिहार के विकास के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
वहीं गौतम अडानी ने भी इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज पटना में बिहार के लोकप्रिय और उर्जावान सीएम सम्राट चौधरी के साथ हुई सार्थक मुलाकात ने राज्य के उज्जवल भविष्य में हमारे विश्वास को और मजबूत किया है। गौतम अडानी ने लिखा कि अडानी समूह रोजगार सृजन और सामाजिक सेवा पहलों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रुप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने लिखा है कि आधारभूत संरचना और उर्जा के क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग प्रदान करके बिहार के विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेगा।
गौतम अडानी ने कहा कि उनके समूह का लक्ष्य अगले 03 से 04 सालों में बिहार के बुनियादी ढांचे को पूर्ण रुप से बदलना है। बिहार की सबसे बड़ी ताकत यहां के मेहनती लोग हैं। बिहार के लोगों के इरादे मजबूत होते हैं। सादगी उनकी बड़ी शक्ति होती है। हमारा लक्ष्य बिहार के लोगों को उनके ही राज्य में रोजगार उपलब्ध कराना है। यही वजह है कि अगले कुछ सालों में अडानी समूह बिहार में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। गौतम अडानी ने यह भी कहा कि बिहारी होना अपने आप में गर्व की बात है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0