बिहार के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हुआ.....
सम्राट चौधरी सरकार के इस फैसले के बाद अब बिहार सरकार के कर्मचारी महंगाई भत्ता के मामले में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो जाएंगं। अभी कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर इसे 60 प्रतिशत कर दिया है।
Bihar DA Hike: बिहार की सम्राट चौधरी सरकार के निणर्य से राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में खुशी माहौल है। बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में सीएम ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है। इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारियों को 60 फीसदी महंगाई भत्ते के साथ जनवरी से एरियर भी मिलेगा।
बिहार सरकार के इस निर्णय के बाद अब राज्य में सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है। यह निर्णय 01 जनवरी 2024 से लागू माना जाएगा। इससे साफ है कि राज्यकर्मियों को इतने महीनों का एरियर जोड़ कर एक साथ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को इस कमरतोड़ महंगाई में काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सम्राट चौधरी सरकार के इस फैसले के बाद अब बिहार सरकार के कर्मचारी महंगाई भत्ता के मामले में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो जाएंगं। अभी कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर इसे 60 प्रतिशत कर दिया है।
बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट मीटिंग में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार सरकार ने भविष्य की आवश्यक्ताओं और चुनौतियों को देखते हुए एआई, ई वाहन और औद्योगिक क्षेत्र में निवेश जैसे कई नीतिगत निर्णयों को मंजूरी दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0