सम्राट सरकार ने दी ख़ुशख़बरी, 1 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में भेजे 1100 रुपए
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य के 1 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1100 रुपए ट्रांसफर कर गुड न्यूज दिया है।
बिहार में दिव्यांगों, बुजुर्गों और विधवाओं के खाते में हर महीने की 10 तारीख को 1100 रुपए पेंशन जाने लगा है। राज्य सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को बिहार पेंशन दिवस घोषित कर दिया है। आज भी 10 अगस्त के दिन सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य के पेंशनधारियों के खाते में 1100 रुपया ट्रांसफर कर दिया है।
सीएम सम्राट चौधरी ने DBT के जरिए यह पैसा सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किया। बिहार सरकार ने पेशन देने की व्यस्था को हर महीने की एक निश्चित तारीख से जोड़ दिया है। हर महीने की 10 तारीख को पात्र लाभार्थियों के खाते में 1100 रुपए पहुंच जा रहे हैं।
इस योजना के तहत बिहार के 94 लाख से भी ज्यादा दिव्यागों, बुजुर्गों और विधवाओं के खाते में 1100 रुपए भेजे जा रहे हैं। कुल मिलाकर सरकार इस योजना पर मासिक 1100 करोड़ रुपए खर्च करती है। सरकार की इस योजना से लाभार्थियों को जीवन यापन में काफी मदद और सहूलियत मिलती है।
पहले इस योजना के तहत महज 400 रुपए मासिक पेंशन लाभार्थियों को मिलते थे लेकिन पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में ही इसे बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया था। खाते में पैसा आया कि नहीं इसके लिए लाभार्थी अपने बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर के इनबॉक्स में चेक कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0