बिहार के SC-ST छात्रों के लिए अच्छी खबर, हॉस्टल सुविधा बढ़ाने की तैयारी में सरकार.....

एक SC-ST छात्रावास के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च किए जाने की योजना है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद आगे की निर्माण प्रक्रिया शुरु होगी। बिहार में अभी ऐसे 139 हॉस्टल चल रहे हैं। नई योजना पूरी होने के बाद बिहार के सभी 534 ब्लॉक में यह हॉस्टल सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है।

Sep 7, 2026 - 20:58
 0  0

बिहार में SC-ST के छात्रों के लिए अगले चार सालों में सभी 534 प्रखंडों में आधुनिक छात्रावास बनाने की योजना है। इसके लिए एससी एसटी कल्याण विभाग ने हॉस्टल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे जल्द ही संबंधित विभागों की सहमति और फिर मंत्रिपरिषद की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। 

एक SC-ST छात्रावास के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च किए जाने की योजना है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद आगे की निर्माण प्रक्रिया शुरु होगी। बिहार में अभी ऐसे 139 हॉस्टल चल रहे हैं। नई योजना पूरी होने के बाद बिहार के सभी 534 ब्लॉक में यह हॉस्टल सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है। 

इसके साथ ही हर जिले में 100 बेड वाले सावित्री बाई फुले हॉस्टल खोलने की भी योजना है। इसके लिए 18 जिलों में जमीन आवंटित कर दिया गया है। इन हॉस्टलों में शिक्षा और आवासन की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही 28 नए आवासीय विद्यालय खोलने की भी मंजूरी दी जाएगी। 

इन आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों ने कई बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। इन बच्चों ने नीट, जेईई और दूसरे बडे संस्थानों में सफलता हासिल की है। इससे इन विद्यालयों की सुविधाओं और तैयारियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

SC-ST हॉस्टलों में रहने वाले बच्चों को सरकार की ओर हर महीने 15 किलो मुफ्त अनाज मिलता है। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री छात्रावास अनुदान योजना के तहत प्रतिमाह 1हजार रुपये भी मिलते हैं। इन छात्रावासों में डिजिटल लाइब्रेरी समेत कई प्रकार की दूसरी सुविधाएं उपलब्ध है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News