बिहार : स्नातक पास छात्राओं के खाते में जल्द आएंगे 50 हजार रुपए

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार की लगभग डेढ़ लाख स्नातक पास कर चुकी छात्राओं के खाते में 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि जल्द आने वाली है।

Jul 6, 2026 - 21:35
Jul 6, 2026 - 21:40
 0  0
बिहार : स्नातक पास छात्राओं के खाते में जल्द आएंगे 50 हजार रुपए
सांकेतिक तस्वीर

बिहार की स्नातक पास छात्राओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लगभग डेढ़ लाख छात्रों के खाते में 50- 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर करने की तैयारी सरकार शुरू कर चुकी है। इस बाबत राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने वित्त मंत्री को प्रस्ताव भेज दिया है। 

उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक ऐसी छात्राओं की संख्या तकरीबन डेढ़ लाख है। इनमें वैसी छात्राएं शामिल हैं जिन्होंने दिसंबर 2025 तक स्नातक परीक्षा पास कर लिया है। विभाग ने ऐसी लाभार्थी छात्राओं का पूर्ण डेटा पोर्टल पर अपलोड कर उसके वेरिफिकेशन का काम पूरा कर लिया है। 

वेरिफिकेशन के बाद लाभार्थी छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ देने की प्रक्रिया तेज की जा चुकी है। जैसे ही वित्त विभाग से स्वीकृति मिलेगी वैसे ही यह 50 हजार रुपए की राशि लाभार्थी छात्राओं के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। 

विभागीय सूचना के अनुसार कुछ छात्राएं ऐसी भी रहीं कि जिनके आवेदन और डेटा में कुछ विसंगतियां पाई गईं हैं, ऐसे मामलों के निपटारे के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों को तत्काल ऑनलाइन सुधार कराया जाए ताकि स्नातक पास कोई भी छात्रा इस योजना के लाभ से वंचित न रह सके। 

जिन विश्वविद्यालय से स्नातक पास छात्राओं को इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि मिलेगी उनमें वीर कुंअर सिंह विश्वविद्यालय आरा, पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय, बीएन मंडल विश्वविद्यालय, बीआरए विश्वविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शामिल हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News