स्टेशन पर ही बाल दाढ़ी बनवाने की सुविधा, सासाराम और डेहरी रेलवे स्टेशन पर खुलेगा सैलून

भारतीय रेलवे द्वारा स्टेशनों पर हेयर सैलून खोलने से यात्रियों को काफी सुविधा प्राप्त हो सकेगी। अब सासाराम और डेहरी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बाल दाढ़ी बनवाने के लिए स्टेशन से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा।

Apr 25, 2026 - 21:25
Apr 25, 2026 - 21:28
 0  0
स्टेशन पर ही बाल दाढ़ी बनवाने की सुविधा, सासाराम और डेहरी रेलवे स्टेशन पर खुलेगा सैलून

भारतीय रेलवे अब न सिर्फ यात्रा पर ध्यान दे रहा है बल्कि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों की सुविधा मिले, इस पर भी काम कर रहा है। अब इसी क्रम में बिहार के सासाराम और डेहरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए हेयर सैलून की सुविधा शुरु होने जा रही है। 

भारतीय रेलवे द्वारा स्टेशनों पर हेयर सैलून खोलने से यात्रियों को काफी सुविधा प्राप्त हो सकेगी। अब सासाराम और डेहरी रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बाल दाढ़ी बनवाने के लिए स्टेशन से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। 

लंबी दूरी के यात्रियों और वेटिंग एरिया में बैठे यात्रियों को यह सुविधा काफी पसंद आएगी। अगर जल्दी जल्दी में ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री घर से निकल गए हो और शेविंग जरुरी है तो सैलून की व्यवस्था उनके लिए काफी सुविधाजनक होगी। 

रेलवे सूत्रों की मानें तो इस सैलून सुविधा को पीपीपी मोड यानी कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक संवेदक को तीन साल के लिए टेंडर दिया जाएगा। 

बता दें कि सासाराम और डेहरी दोनों रेलवे स्टेशन ए श्रेणी मेंं आते हैं ओर इसकी वजह से यहां निरंतर यात्री सुविधा का विस्तार हो रहा है। विगत वित्तीय वर्ष में सासाराम और डेहरी दोनों रेलवे स्टेशनों से विभाग को 50-50 करोड़ रुपसे से ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसी वजह से यहां पर पहले से कैटरिंग, फूड स्टॉल के अलावा कई यात्री सुविधाएं मौजूद हैं। अब इन सुविधाओं के साथ हेयर सैलून जैसी सुविधा दी जा रही है। 

सासाराम और डेहरी रेलवे स्टेशन दोनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत रेलवे की ओर से दोनों रेलवे स्टेशनों के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। सभी परियोजनाएं तेज गति से चल रही हैं। 

डीआरएम उदय सिंह मीणा ने इस व्यवस्था के बारे में कहा कि मंडल के तमाम मुख्य रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं में बढ़ोतरी का काम तेजी से किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन परिसर में हेयर सैलून की व्यवस्था के पीछे उद्देश्य है कि एक तरफ यात्रियों को सुविधा प्राप्त हो तो दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर लोगों को रेलवे रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सके।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News