क्या बिहार में डिप्टी सीएम का पद समाप्त हो गया है ! अधिसूचना विवाद पर आया जवाब......
हुआ यूं कि 07 मई को एक अधिसूचना जारी हुई जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के विभागों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। इसमें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के विभागों की जानकारी दी गई है। इसमें पदनाम में मुख्यमंत्री और मंत्री अंकित है। इसी के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई कि क्या राज्य में उपमुख्यमंत्री का पद समाप्त हो गया है !
Deputy CM Bihar News बिहार में इन दिनों एक नई बहस शुरु हो गई है। क्या बिहार में उपमुख्यमंत्री का पद समाप्त हो चुका है ? सोशल मीडिया पर लगातार लोग पूछ रहे हैं अब बिहार में उपमुख्यमंत्री का पद नहीं है क्या ? इसके पीछे की वजह भी सामने आई है।
हुआ यूं कि 07 मई को एक अधिसूचना जारी हुई जिसमें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के विभागों की जानकारी सार्वजनिक की गई है। इसमें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के विभागों की जानकारी दी गई है। इसमें पदनाम में मुख्यमंत्री और मंत्री अंकित है। इसी के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई कि क्या राज्य में उपमुख्यमंत्री का पद समाप्त हो गया है !
अब इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष सामने आ गया है। विभागीय सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया है कि डिप्टी सीएम का पद खत्म नहीं हुआ है। हर अधिसूचना में पदनाम का उल्लेख हो, यह जरुरी नहीं है। 15 अप्रैल को सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम का शपथ ग्रहण हुआ था। उस दिन जो अधिसूचना जारी हुई थी उसमें उपमुख्यमंत्री पदनाम अंकित है और वही मान्य है।
मालूम हो कि विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव बिहार के डिप्टी सीएम हैं लेकिन जारी अधिसूचना में इन दोनों के नाम के बाद उपमुख्यमंत्री नहीं लिखा गया है बल्कि नाम के साथ मंत्रियों की तरह सिर्फ विभागों का जिक्र किया गया है।
वहीं सोशल मीडिया के यूजर बता रहे हैं कि जब बीते 21 नवंबर को नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण हुआ था, उस समय ऐसी ही अधिसूचना में उपमुख्यमंत्री लिखा गया था। उस समय भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम उपमुख्यमंत्री के रुप में लिखा हुआ था। वैसे भारतीय संविधान में उपमुख्यमंत्री पद का कोई जिक्र नहीं है।
वहीं इस विषय पर डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नाम के साथ उपमुख्यमंत्री के पदनाम का जिक्र नहीं होना टाइपिंग मिस्टेक है। आगे इसमें सुधार हो जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0