आज पूरे बिहार में खूब होगी बारिश, आंधी और तूफान भी साथ में, 5 दिनों का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के चार जिलों बांका, किशनगंज, भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। बीते 24 घंटे में पटना, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद समेत कई जिलों में बारिश हुई। इस तरह से बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है।
बिहार का मौसम खुशनुमा हो गया है। आज पूरे बिहार के मौसम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में दिनभर काले बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम में इस परिवर्तन की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के चार जिलों बांका, किशनगंज, भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। बीते 24 घंटे में पटना, बक्सर, सासाराम और औरंगाबाद समेत कई जिलों में बारिश हुई। इस तरह से बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेेगा। 08 जुलाई के लिए भी पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 09 जुलाई को पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल आदि जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
10 जुलाई को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर में भयंकर बारिश हो सकती है। बाकी के जिलों में भी येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान दिन भर काले बादल छाए रहेंगे। तेज बारिश होगी।
बिहार में मौसम के रुख में बदलाव की वजह के तौर पर बताया गया है कि एक्टिव मॉनसूनी ट्रफ लाइन बिहार के साथ पूर्वी भारत में नमी पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही नॉर्थ और पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से ही राज्य में मॉनसून एक्टिव हो गया है। गरज और चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई महीने में इसी तरह से रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0