ऐसा ही रहा तो बंद करने पड़ेंगे कोचिंग सेंटर, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
खान सर और रौशन आनंद विवाद पर बोलते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कोचिंग संस्थानों के लिए नियमावली लाने की बात कही।
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कोचिंग संस्थानों के बीच के विवाद पर बड़ी बात कही है। खान सर और रौशन आनंद के बीच जारी विवाद पर शिक्षा मंत्री ने कोचिंग संस्थानों के विवाद पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोचिंग संस्थानों के लिए नई नियमावली आएगी। शिक्षा मंत्री छपरा पहुंचे थें। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थानों के बीच जो कुछ भी चल रहा है, उस पर सरकार की नज़र है।
बड़ी बात कहते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कोचिंग सेंटर्स शिक्षा का मंदिर है। यहां शिक्षा और पठन पाठन का काम होना चाहिए। शिक्षा के केंद्र में मारपीट की क्या आवश्यकता है ? अगर ऐसे ही इन जगहों पर विवाद होता रहा तो सरकार तमाम कोचिंग संस्थानों को बंद करने का भी फैसला ले सकती है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि जहां भी शिक्षा के मंदिर में दंगल होगा, वहां पर कार्रवाई होगी और आवश्यकता महसूस हुई तो ऐसे संस्थानों को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सरकार की छवि खराब करने की साजिश है और यह सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0