जेडीयू के भीतर जंग, नीरज और अनंत की कथा बजरंग बली के मंदिर तक पहुंची

Sep 19, 2026 - 12:30
 0  0

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर जेडीयू के अंदर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। निवर्तमान एमएलसी नीरज कुमार और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच जुबानी जंग एक बार फिर शुरु हो गया है। अनंत और नीरज की कथा अब बजरंग बली के मंदिर तक पहुंच चुकी है। 

एमएलसी नीरज कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि अगर नीरज में हिम्मत है तो वह बजरंग बली के मंदिर के सामने आएं। दोनों वहीं पर अपनी अपनी बात भगवान के सामने रखेंगे। वहां उपस्थित जनता दोनों की बात सुनेगी और सब साफ हो जाएगा। 

विधायक अनंत सिंह ने दावा करते हुए कहा कि नीरज कुमार कोई आज से उनके खिलाफ बयान नहीं दे रहे हैं बल्कि जब वो पहली बार एमएलसी बनें थें तब से उनके खिलाफ बोलते रहते हैं और चुनौती देते रहते हैं। अनंत सिंह ने पत्रकारों से कहा कि वो लोग नीरज कुमार के पुराने वीडियो देख लें सारी बातें सामने आ जाएगी। 

अनंत सिंह ने कहा कि नीर कुमार बजरंग बली के सामने खड़े होकर जो कहना चाहते हैं, कहें। उन्होंने कहा कि अगर नीरज बजरंग बली के सामने यह कह देंगे कि अनंत सिंह ने उनकी मदद कभी नहीं की तो वो अपनी बात वापस ले लेंगे। अनंत सिंह ने इस जुबानी जंग के दौरान पुराने एके 47 वाले मामले को भी दोहराते हुए कहा कि उनके घर पर एके 47 रखवा कर उन्हें जेल भेजने की साजिश रची गई। 
 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
SIMRANJEET SINGH Diploma in media studies ( Ranchi ),8 years experience in news media, Political Expert Chief editor in Bihar News