क्या बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सचमुच अस्वस्थ हैं ? परिवारवाद के बाद स्वास्थ्य को लेकर विपक्ष का तंज....
राजनीति में आरोप प्रत्यारोप एक दूसरे पर चलते रहते हैं। ये कोई नई बात नहीं है। निशांत कुमार भी जब अब सक्रिय राजनीति में आ चुके हैं तो वो कैसे आलोचनाओं से परे हो सकते हैं। दरअसल उनकी भाव भंगिमा और बॉडी लैंग्वेज को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
Nishant Kumar News बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार अब बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री हैं। निशांत कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ये चल रहा है कि अस्वस्थ्य व्यक्ति को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। क्या सच में निशांत कुमार अस्वस्थ हैं या सिर्फ राजनीतिक वजहों से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है !
दरअसल राजनीति में आरोप प्रत्यारोप एक दूसरे पर चलते रहते हैं। ये कोई नई बात नहीं है। निशांत कुमार भी जब अब सक्रिय राजनीति में आ चुके हैं तो वो कैसे आलोचनाओं से परे हो सकते हैं। दरअसल उनकी भाव भंगिमा और बॉडी लैंग्वेज को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
निशांत कुमार कभी भी राजनीति में एक्टिव नहीं रहें हैं। जब से नीतीश कुमार के सीएम की कुर्सी छोड़ देने की खबरें चलनी शुरु हुइ तो उसी के साथ निशांत कुमार के राजनीति में आने की खबरें शुरु हुई। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता लगातार मांग करने लगे या शायद उनसे मांग करवाया जाने लगा कि पार्टी को बचाना है तो निशांत कुमार को आगे लाया जाए।
खबरें आईं की नीतीश कुमार नहीं चाहते हैं कि उनके परिवार का कोई सदस्य राजनीति में आए। नीतीश कुमार ने भी परिवारवाद के मुद्दे पर बीते दो दशक आरजेडी और कांग्रेस को खूब घेरा था। वो परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति की मुखालफत करते थें। नीतीश कुमार ही क्यों पूरी भाजपा लालू प्रसाद यादव और गांधी परिवार को परिवारवाद के मुद्दे पर जमकर घेरते थें। आज उसी परिवारवादी की वजह से नीतीश कुमार भी आलोचनाओं के घेरे में हैं।
कांग्रेस के नेता श्रीनिवास बीवी ने निशांत कुमार के बॉडी लैंग्वेज को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि ये हैं बिहार के नए हेल्थ मिनिस्टर...इसके अलावा भी लोग लिख रहे हैं कि अस्वस्थ्य व्यक्ति के हाथ में स्वास्थ्य मंत्री की कमान....
हालांकि निशांत कुमार बतौर स्वास्थ्य मंत्री अपने काम को लेकर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वो अपने काम से आम आदमी का दिल जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। ऐसे में निशांत कुमार की कार्यशैली देखनी चाहिए क्योंकि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का तो नहीं कहा जा सकता पर स्वास्थ्य विभाग जरुर अस्वस्थ है।
निशांत अगर अपने विभाग के साथ न्याय करते हैं तो उनकी सराहना भी जरुर होगी लेकिन यदि वो स्वास्थ्य विभाग को सुधार नहीं सकें तो फिर उनकी आलोचना होनी भी तय है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0