Jharkhand News: हेमंत सोरेन की नई टीम में छुपा है 2025 चुनाव का मास्टरप्लान! क्या यह रणनीति पलटेगी पूरा खेल
Jharkhand News: बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी राजनीतिक तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने 14 और 15 अप्रैल 2025 को रांची के खेलगांव में अपना तेरहवां महाधिवेशन पूरा किया और इसके बाद केंद्रीय कार्यकारिणी की नई टीम की घोषणा की गई है।
Jharkhand News: बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी राजनीतिक तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने 14 और 15 अप्रैल 2025 को रांची के खेलगांव में अपना तेरहवां महाधिवेशन पूरा किया और इसके बाद केंद्रीय कार्यकारिणी की नई टीम की घोषणा की गई है।
परिवार को दी गई अहम जिम्मेदारी
झामुमो की इस नई कार्यकारिणी में पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन को शामिल किया गया है। यही नहीं मुख्यमंत्री के भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन और बहन अंजलि सोरेन को भी इस टीम में जगह दी गई है। इससे साफ हो गया है कि पार्टी अपने संगठन में परिवार को अहम भूमिका दे रही है।
घोषित कार्यकारिणी में पार्टी के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को संस्थापक संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है जबकि उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ आठ अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है जिनमें प्रोफेसर स्टीफन मरांडी और राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद शामिल हैं।
महासचिव और अन्य प्रमुख सदस्य भी शामिल
केंद्रीय महासचिव के रूप में पार्टी ने विनोद पांडेय सुप्रियो भट्टाचार्य जॉबा मांझी मिथिलेश ठाकुर और फागु बेसरा को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही कुल चालीस लोगों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है जिनमें राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक भी शामिल हैं।
इस नई टीम में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से लेकर कई मंत्रियों और विधायकों को शामिल किया गया है। कल्पना सोरेन बसंत सोरेन और अंजलि सोरेन जैसे नामों के अलावा दीपक बिरुआ सुदिव्य कुमार सोनू चामरा लिंडा योगेंद्र महतो विजय हांसदा महुआ माजी और कई अन्य चेहरों को भी केंद्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। इससे झामुमो ने यह संकेत दे दिया है कि वह आने वाले चुनावों को लेकर गंभीर और संगठित रणनीति के साथ मैदान में उतरने जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0